{"_id":"69f1f272718f3beec207217d","slug":"ma-history-student-komal-crowned-miss-farewell-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153188-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एमए इतिहास की कोमल बनीं मिस फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एमए इतिहास की कोमल बनीं मिस फेयरवेल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नृत्य की प्रस्तुति देती छात्र
विज्ञापन
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में पीजी की छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विदाई ले रही छात्राओं को शुभकामनाएं देना और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना था।
कार्यक्रम में जूनियर छात्राओं ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। साथ ही छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। फेयरवेल पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस फेयरवेल प्रतियोगिता रही।
इसमें अंतिम वर्ष की छात्राओं ने अपने व्यक्तित्व, प्रतिभा, कैटवॉक और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज प्राचार्य गीता ने छात्राओं को जीवन में मेहनत, ईमानदारी व अनुशासन का महत्व बताते हुए इसे सफलता का मूल मंत्र बताया।
कार्यक्रम के अंत में सीनियर छात्राओं ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया व कॉलेज में बिताए अपने यादगार पलों को साझा किया। निर्णायक मंडल की भूमिका कंचन सिधर व मनीषा ने निभाई।
निर्णायक मंडल के मतानुसार मिस फेयरवेल कोमल, मिस टैलेंट आंचल, मिस कैटवॉक मानसी, मिस पर्सनैलिटी दिव्या, मिस यूनिक तनीषा व मिस ब्यूटी साक्षी को चुना गया। चयनित छात्राओं को प्राचार्य ने सैसे व क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।
Trending Videos