सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Married Woman Commits Suicide by Hanging; Brother Alleges Abetment to Suicide

Sonipat News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, भाई ने लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Mar 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
Married Woman Commits Suicide by Hanging; Brother Alleges Abetment to Suicide
विज्ञापन
खरखौदा। हलालपुर गांव में विवाहिता दीपिका (29) ने अपनी देवरानी के कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। मृतका के भाई विक्की ने शक जताते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ खरखौदा थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने सुसराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos

शिकायतकर्ता विक्की ने बताया कि उसकी बहन दीपिका ने डेढ़ वर्ष पहले हलालपुर के रहने वाले अंकित के साथ प्रेम विवाह किया था। उसकी पांच माह की बेटी है। दीपिका ने वीरवार की सुबह भी फोन पर उसकी पत्नी व मां से बात की थी। इस दौरान सब कुछ सामान्य था लेकिन शाम को दीपिका के ससुर ने फोन पर सूचना दी कि दीपिका ने अपनी देवरानी के कमरे में जो कि चौबारे पर है फांसी लगा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया था जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। विक्की का कहना है कि उसकी बहन उन्हें बताती थी कि उसके व उसके पति के बीच उसकी देवरानी को लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी है। कई दिन पहले भी उसकी देवरानी ने उसके साथ झगड़ा करते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे थे।
विक्की ने पुलिस से मांग की है कि बहन के ससुराल पक्ष में जिसने भी उसकी बहन को मारा है या मरने के लिए मजबूर किया है उस पर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed