सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayor reprimands contractors for poor sewerage system

Sonipat News: बिगड़ी सीवर व्यवस्था पर मेयर ने ठेकेदारों को लगाई फटकार

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Mayor reprimands contractors for poor sewerage system
फोटो : : सोनीपत नगर ​निगम कार्यालय में ठेकेदार के साथ बैठक करते मेयर राजीव जैन, निगम आयुक्त हर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने सीवर लाइन के संचालन एवं रखरखाव का कार्य देख रही कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था में सुधार दिखाई दिया तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पर ठेकेदारों ने आश्वासन दिया कि रात के समय मुख्य सीवर लाइनों की सफाई और दिन में गली-मोहल्लों में आने वाली शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
लगातार मिल रही सीवर जाम और ओवरफ्लो की शिकायतों के चलते नगर निगम ने मेसर्स केतन इंटरप्राइजेज को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस के जवाब में कंपनी के मालिक केतन आनंद सोमवार को अपनी टीम के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने मेयर, निगम आयुक्त हर्षित कुमार और कार्यकारी अभियंता राहुल पूनिया के साथ बैठक की। इस दौरान निगम अधिकारियों ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रतिदिन सीवर जाम और गंदे पानी की निकासी से जुड़ी शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि मयूर विहार, शास्त्री कॉलोनी, इंडियन कॉलोनी, गढ़ी ब्राह्मणान, रवि धर्मकांटा वाली गली, ब्रह्म नगर, दहिया कॉलोनी, कीर्ति नगर, कालूपुर, मोहन नगर और नरेंद्र नगर सहित कई क्षेत्रों में लंबे समय से सीवर जाम की समस्या बनी हुई है।

उन्होंने ठेकेदारों को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि एक वर्ष बाद भी हालात नहीं बदले हैं तो समाधान कब तक होगा। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य सीवर लाइनों की सफाई उनकी निगरानी में करवाई जाए। शहर के सभी मेन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) और डिस्पोजल केंद्र सुचारु रूप से संचालित रहें।

उन्होंने चेतावनी दी कि सीवरेज व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा। नगर निगम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जवाबदेही तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed