{"_id":"69c28f65687e29d60f09912b","slug":"megha-of-gvm-tops-the-university-in-final-year-bsc-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151386-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बीएससी अंतिम वर्ष में जीवीएम की मेघा ने किया विवि टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बीएससी अंतिम वर्ष में जीवीएम की मेघा ने किया विवि टॉप
विज्ञापन
विवि की टॉप-20 सूची में शामिल छात्राओं के साथ कॉलेज की प्राचार्य व प्राध्यापिकाएं। स्रोत : संस्
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की दस छात्राओं ने बीएससी अंतिम वर्ष मेडिकल, नॉन मेडिकल और कंप्यूटर साइंस की परीक्षाओं में विश्वविद्यालय की टॉप-20 सूची में जगह बनाई है। मेघा ने विश्वविद्यालय की टॉप किया है। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को बधाई दी।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक ने बीएससी मेडिकल, नॉन मेडिकल तथा कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कॉलेज की साइंस विभाग की डीन डाॅ. अनीता सैनी ने बताया कि याचिका ने तीसरा तथा साक्षी ने 12वां स्थान प्राप्त किया है।
इनके अलावा नम्या ने 14वां स्थान हासिल किया है। बीएससी कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष में तनु ने छठा, पूजा ने 16वां, रेशू त्यागी ने 17वां, साक्षी ने 18वां और ज्योति ने 20वां स्थान प्राप्त किया है। बीएससी नॉन मेडिकल अंतिम वर्ष में तमन्ना ने विवि स्तर पर 19वां स्थान पाया है।
प्राचार्य और डीन की अगुवाई में टॉप-20 सूची में शामिल छात्राओं का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर बॉटनी, जूलॉजी, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस और गणित विभाग की प्राध्यापिकाओं ने भी मैरिट सूची में शामिल छात्राओं को बधाई दी।
Trending Videos