{"_id":"6a73a3fd033843b0690821d6","slug":"mobile-dispensary-sets-out-to-serve-kanwariyas-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158259-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कांवड़ियों की सेवा को रवाना हुई मोबाइल डिस्पेंसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कांवड़ियों की सेवा को रवाना हुई मोबाइल डिस्पेंसरी
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में निशुल्क चिकित्सा एवं मोबाइल डिस्पेंसरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मेयर राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। सावन माह में कांवड़ियों की सेवा के संकल्प के साथ शिव युवा शक्ति संघ की ओर से आयोजित 26वीं निशुल्क चिकित्सा एवं मोबाइल डिस्पेंसरी सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन से हुई। इसमें सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई। इसके बाद मेयर राजीव जैन ने निशुल्क दवा एवं मोबाइल चिकित्सा डिस्पेंसरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि सावन माह में कांवड़ियों की सेवा करना भगवान शिव की सच्ची आराधना के समान है। हरिद्वार से लंबी और कठिन पैदल यात्रा कर आने वाले श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा अभियान श्रद्धालुओं को राहत देने के साथ समाज में सहयोग और समर्पण की भावना को भी मजबूत करते हैं।
शिव युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मोबाइल चिकित्सा डिस्पेंसरी कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को निशुल्क दवाइयां, प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराएगी। सेवा अभियान के दौरान अनुभवी चिकित्सकों और स्वयंसेवकों की टीम कांवड़ियों की सहायता के लिए तैनात रहेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर राजेश पालीवाल, ऋषि वर्मा, मुकेश बत्रा, सुरेंद्र भारती, सत्यनारायण शर्मा, दीपक गुप्ता, सुधीर शर्मा, यश, डॉ. राजगोपाल, नरेश सैनी और अजीत मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।