सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Praised the ideals of Lord Shiva

Sonipat News: भगवान शिव के आदर्शों का किया गुणगान

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 31 Mar 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Praised the ideals of Lord Shiva
गांव मुण्डलाना में शिव कथा में धर्मिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते आयोजक। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गोहाना। गांव मुंडलाना के ब्राह्मण पाना स्थित शिव मंदिर में आपसी भाईचारा समिति की तरफ से शिव कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक प्रदीप कुमार शास्त्री सफीदों ने भगवान शिव के जीवन और उनके आदर्शों का गुणगान किया।
उन्होंने कहा महादेव का रूप निर्भयता, समता, त्याग और चेतना को दर्शाता है। गले में विष नकारात्मकता का नियंत्रण, माथे पर चंद्रमा मन की शांति और शांत ध्यान मुद्रा सिखाती है कि जीवन में कठिनाइयों के बीच भी संतुलन बनाए रखना ही वास्तविक जीवन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोहाना के बच्चों ने धार्मिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मंच संचालन संदीप कुमार मुंडलाना वाले ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि बहादुरगढ़ के समाजसेवी प्रमोद सिंह और हिंद केसरी अंतरराष्ट्रीय पहलवान अशोक जून रहे।
इस मौके पर प्राचार्य अश्वनी कुमार, सीए कर्मबीर लठवाल, एडवोकेट प्रदीप पांचाल, पंडित धर्मबीर, जिले सिंह, सुरेश, प्रेम, ओमप्रकाश, राममेहर, मास्टर कर्मार, कर्मबीर, मोहित और संदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed