फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Projects worth Rs 419.13 crore to be completed by March 2027 at BPS Medical College

Sonipat News: बीपीएस मेडिकल कॉलेज में मार्च 2027 तक पूरे होंगे 419.13 करोड़ के प्रोजेक्ट

Tue, 15 Sep 2026 03:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
Projects worth Rs 419.13 crore to be completed by March 2027 at BPS Medical College
फोटो - बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन नर्सिंग एवं एमबीबीएस हॉस्टल। संवाद - फोटो : Samvad
गोहाना। बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में तीसरा फेज विस्तार कार्य जारी है। तीसरे फेज का कार्य मार्च 2024 में शुरू हुआ था। इसमें 14 प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। सभी प्रोजेक्ट पर 419.13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अधिकांश प्रोजेक्ट का कार्य अंतिम चरण में है। मेडिकल कॉलेज में चल रहे प्रोजेक्टों के 31 मार्च 2027 तक पूरे होने की संभावना है।
विज्ञापन

संस्थान के डायरेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा ने बताया कि फेज तीन में संस्थान का विस्तार किया जा रहा है। सभी प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद संस्थान को नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ संस्थान से ही मिल सकेगा। इसके साथ ही तैयार किए जा रहे मदर एवं चाइल्ड हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

डायरेक्टर ने बताया कि हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। इससे क्षेत्र के नवजात एवं छोटे बच्चों को इलाज के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मरीजों एवं उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए कैंटीन तैयार करवाई जा रही है, जहां उन्हें हर समय ताजा भोजन मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जगदीश ने एजेंसी को निर्धारित समय में प्रोजेक्ट पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगामी सत्र में संस्थान की मेडिकल छात्राओं व डॉक्टरों को इनका लाभ मिल सके।
प्रोजेक्ट का नाम बजट (करोड़ में) पूर्ण होने की तिथि कार्य (प्रतिशत में) सुविधा
मदर एवं चाइल्ड हॉस्पिटल 66.71 31/03/2027 65 250 बेड

नर्सिंग, पैरामेडिकल व फिजियोथैरेपी कॉलेज 63.91 31/03/2027 72 160 सीटें
नर्सिंग हॉस्टल 16 30/11/2026 85 250 छात्राएं
पीजी रेजिडेंट व डॉक्टर हॉस्टल 23.17 31/12/2026 78 112 यूनिट
हाउसिंग टाइप डी-1 10.73 31/10/2026 88 112 यूनिट
हाउसिंग टाइप डी-2 10.73 31/10/2026 87 112 यूनिट
डाइनिंग हॉल व कैंटीन 23.79 31/10/2026 90 250 सीटिंग
एक्सपेंशन मेडिकल कॉलेज 14.46 31/03/2027 12 150 बेड
लेक्चर थिएटर 93.31 लाख 31/03/2027 05 200 सिटिंग
सर्विस ब्लॉक व सब स्टेशन 10 31/12/2026 75 बिजली आपूर्ति
क्लब हाउस 87.31 लाख 31/10/2026 75 20 गेस्ट रूम व दो सूट
ऑडिटोरियम 18.55 31/12/2026 55 730 सिटिंग

फोटो - बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन नर्सिंग एवं एमबीबीएस हॉस्टल। संवाद

फोटो - बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन नर्सिंग एवं एमबीबीएस हॉस्टल। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed