फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief from waterlogging on Lala Garhi Road; drain cleaning begins.

Sonipat News: लाला गढ़ी रोड पर जलभराव से मिली राहत, नालों की सफाई शुरू

Mon, 10 Aug 2026 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Relief from waterlogging on Lala Garhi Road; drain cleaning begins.
फोटो :  अमर उजाला समाचार पत्र के 6 अगस्त के अंक में प्रका​शित संवाद न्यूजं एजेंसी की खबर। - फोटो : credit
गन्नौर। लाला गढ़ी रोड पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर अमर उजाला में 6 अगस्त को खबर प्रकाशित होने के बाद नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नालों की सफाई और जरूरी स्थानों पर मरम्मत का काम कराया। जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद सड़क पर जमा होने वाले पानी की समस्या में काफी सुधार हुआ है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

लाला गढ़ी रोड पर बारिश के दौरान लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। बारिश होते ही नाले ओवरफ्लो होकर सड़क पर पानी जमा कर देते थे। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। आसपास के दुकानदार भी समस्या से परेशान थे। स्थानीय लोगों की ओर से कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

नालों की सफाई और मरम्मत कराई
जलनिकासी व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगरपालिका की ओर से लाखों रुपये खर्च कर नाले का निर्माण कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद समस्या बनी हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद नगरपालिका अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नालों की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद नालों की सफाई कराई गई और जहां जरूरत थी, वहां मरम्मत का काम कराया गया। जलनिकासी का रास्ता सुचारु होने से सड़क पर पानी जमा होने की समस्या कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने जताया आभार

जलभराव की समस्या में सुधार होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। दुकानदारों और राहगीरों ने कार्रवाई के लिए नगरपालिका प्रशासन का आभार जताया। लोगों का कहना है कि जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त रहने से बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

फोटो :  अमर उजाला समाचार पत्र के 6 अगस्त के अंक में प्रकाशित संवाद न्यूजं एजेंसी की खबर।

फोटो :  अमर उजाला समाचार पत्र के 6 अगस्त के अंक में प्रकाशित संवाद न्यूजं एजेंसी की खबर।- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed