फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Revolutionary Chandrashekhar Azad is a source of inspiration for the younger generation: Judge

युवा पीढ़ी के प्रेरणास्रोत हैं क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद : जज

Thu, 23 Jul 2026 07:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Jul 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Revolutionary Chandrashekhar Azad is a source of inspiration for the younger generation: Judge
फोटो: सोनीपत के गन्नौर परिसर में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जयंती पर उनकी प्रतिमा पर नमन करते म
गन्नौर। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर वीरवार को गन्नौर बार परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। बार एसोसिएशन के प्रधान गौरव त्यागी की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं ने उन्हें याद किया।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मानसी गौड़ ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के आदर्श आज भी समाज और विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सिविल जज जूनियर डिवीजन सागर शर्मा ने कहा कि महान क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही देश को स्वतंत्रता मिली है। बार एसोसिएशन के प्रधान गौरव त्यागी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन त्याग, समर्पण और अदम्य साहस का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed