{"_id":"6a78e5a9cb9781067905710f","slug":"route-for-heavy-vehicles-traveling-from-sonipat-to-delhi-to-change-on-independence-day-restrictions-to-come-into-effect-from-the-night-of-august-12-sonipat-news-c-197-1-snp1001-158500-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वतंत्रता दिवस पर सोनीपत से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों का बदलेगा रूट, 12 अगस्त रात से लागू होगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वतंत्रता दिवस पर सोनीपत से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों का बदलेगा रूट, 12 अगस्त रात से लागू होगी रोक
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में नेशनल हाईवे पर नाका लगाकर खड़ी पुलिस टीम। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनीपत पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सोनीपत से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को 12 अगस्त रात आठ बजे से 13 अगस्त दोपहर एक बजे तक तथा 14 अगस्त रात आठ बजे से 15 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक दिल्ली जाने से रोका जाएगा। भारी वाहनों को विभिन्न नाकों से रोककर निर्धारित वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेने की अपील की है।
गन्नौर और मुरथल में रोके जाएंगे भारी वाहन
थाना बड़ी क्षेत्र में जीटी रोड पर गन्नौर फ्लाईओवर के पास नाका लगाया जाएगा। पानीपत की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को यहां रोककर गन्नौर से खुबडू झाल की ओर भेजा जाएगा। मुरथल थाना क्षेत्र में गोहाना बाईपास फ्लाईओवर के पास नाका लगाकर पानीपत की ओर से आने वाले भारी वाहनों को दिल्ली जाने से रोकते हुए एनएच-352 के रास्ते सोनीपत की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
बहालगढ़, राई और केजीपी-केएमपी पर निगरानी
बहालगढ़ चौक पर उत्तर प्रदेश से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को सोनीपत की ओर भेजा जाएगा। राई क्षेत्र में एनएच-334बी पर नाका लगाकर उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहनों को एनएच-334बी या बहालगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। केजीपी और केएमपी के आरंभ बिंदुओं पर भी नाके लगाए जाएंगे और यहां से भारी वाहनों को दिल्ली की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
कुंडली और खरखौदा में भी डायवर्जन
कुंडली में दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पुलिस बल तैनात रहेगा। दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय कर भारी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश से रोककर नरेला की ओर भेजा जाएगा। खरखौदा में दिल्ली चौक बाईपास पर नाका लगाकर वाहनों को खरखौदा-सांपला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
हल्दाना से सिंघु बॉर्डर तक तैनात रहेगी ट्रैफिक पुलिस
यातायात पुलिस की ओर से हल्दाना बॉर्डर से सिंघु बॉर्डर तक एनएच-44 पर पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। केजीपी-केएमपी जंक्शन पर भी विशेष निगरानी रहेगी, ताकि जाम की स्थिति न बने और यातायात सुचारू रहे।
जरूरत पड़ने पर पार्क किए जाएंगे वाहन
पानीपत की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जरूरत पड़ने पर निर्धारित स्थानों पर खड़ा कराया जाएगा। इनमें औद्योगिक क्षेत्र बड़ी, गांव हसनपुर स्कूल का खुला मैदान, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई, एचएसआईआईडीसी कुंडली और एनएच-352 पर कुराड़ बाईपास की सर्विस रोड शामिल हैं।
-- -- -- -- -- -- --
अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सभी पर्यवेक्षण अधिकारी और थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में रहकर यातायात व्यवस्था की निगरानी करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्गों पर तैनात अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि भारी वाहन दिल्ली की ओर प्रवेश न कर सकें। वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन मार्गों की जानकारी लेकर यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है।
सोनाक्षी सिंह, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय