फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Silver crown, coins, and cash stolen from the home of an elderly woman who had gone to Mumbai.

Sonipat News: मुंबई गई बुजुर्ग महिला के घर मेंं चांदी का मुकुट, सिक्के और नकदी चोरी

Tue, 04 Aug 2026 04:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Aug 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Silver crown, coins, and cash stolen from the home of an elderly woman who had gone to Mumbai.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। वेस्ट रामनगर में बंद घर से चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात उस समय हुई जब 72 वर्षीय निर्मला देवी अपने वीजा इंटरव्यू के सिलसिले में मुंबई गई हुई थीं। पुलिस ने उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निर्मला देवी ने सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि वह घर में अकेली रहती हैं। वह 27 जुलाई को वीजा इंटरव्यू के लिए मुंबई गई हुई थीं। 30 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह लौटीं तो घर के अंदर के ताले टूटे हुए थे। सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
विज्ञापन

घर की जांच करने पर पता चला कि चोर चांदी का मुकुट, दो गिलास, छह सिक्के, सोने के बाले, अंगूठी, दो कड़े और 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध गतिविधि, नंबर प्लेट ढककर पहुंचे थे आरोपी
निर्मला देवी के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर पता चला कि 29 जुलाई की रात करीब 2:05 बजे दो युवक डिस्कवर बाइक पर आए थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना हुआ था। वाहन की नंबर प्लेट कपड़े से ढकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट फांदकर घर घुरा चोर 40 मिनट बाद निकला बाहर
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि बाइक सवार दूसरे युवक को घर के बाहर छोड़कर चला गया। दूसरा युवक मुख्य गेट फांदकर घर में दाखिल हुआ और करीब 2:45 बजे घर से बाहर निकला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed