सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बदमाश रामकरण के बंद घर की तलाशी में राइफल, टूटा रिवाल्वर व 606 कारतूस किए बरामद

बदमाश रामकरण के बंद घर की तलाशी में राइफल, टूटा रिवाल्वर व 606 कारतूस किए बरामद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश रामकरण के बंद घर की तलाशी में राइफल, टूटा रिवाल्वर व 606 कारतूस किए बरामद
Trending Videos
- बदमाश अजय उर्फ बिट्टू पर जानलेवा हमले में आरोपी सिपाही महेश के बयान के रामकरण को बनाया गया षड्यंत्र रचने का आरोपी - सर्च वारंट लेकर गांव बैंयापुर में रामकरण के घर की ली गई तलाशी, रामकरण पर ही महेश को अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोप - कोर्ट से सर्च वारंट लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ रामकरण के घर पहुंची पुलिस, अंदर से बंद मिला घर तो दीवार फांदकर अंदर गई पुलिस को मिला जखीरा - हथियार का जखीरा देखकर जताया जा रहा अंदेशा, बड़ी वारदात की फिराक में था रामकरण गैँग माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत। गांव बैंयापुर में बदमाश रामकरण के बंद घर की तलाशी में पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से राइफल, टूटा रिवाल्वर व 606 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने रामकरण को कोर्ट परिसर में बदमाश अजय उर्फ बिट्टू पर हुए जानलेवा हमला करने के मामले में षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया है। घटना के बाद से आरोपी रामकरण फरार है। सदर थाना पुलिस ने सिटी थाना प्रभारी के बयान पर रामकरण के खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम में एक अन्य मुकदमा दर्ज किया है। सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि वीरवार को रोहतक की सुनारिया जेल से अवैध शस्त्र अधिनियम में पेशी के लिए आए अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को कैदी वाहन में रोहतक के सिपाही महेश कुमार ने तीन गोली मार दी थी। जिस पर उसे से मौके से ही काबू करने के बाद उसके खिलाफ हत्या के प्रयास व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने रामकरण बैंयापुर के कहने पर वारदात को अंजाम दिया। इसके लिए रामकरण ने ही उसे अवैध हथियार व 50 हजार रुपये भी दिए थे। जिस पर रामकरण को मामले में षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने उसके घर की तलाशी लेने के लिए सीजेएम सौरभ गुप्ता की कोर्ट से सर्च वारंट लिया और तहसीलदार मनोज अहलावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। पुलिस ने रामकरण के घर की तलाशी के दौरान 315 बोर के 140 कारतूस, 12 बोर के 91 कारतूस, 32 बोर के 320 कारतूस, 7.62 बोर के 10 कारतूस, 9एमएम के दो कारतूस, 5.56 बोर के 3 कारतूस, एफएमजी के 40 कारतूस, एक खोल, टूटा रिवाल्वर, तीन खाली मैगजीन, एक राइफल 315 बोर बरामद हुई। देवेंद्र के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार फांदकर अंदर गई पुलिस, ताला तोड़कर ली तलाशी पुलिस के अनुसार सर्च वारंट लेकर जब टीम रामकरण के घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया तो गांव के प्रबुद्ध लोगों को रामकरण के घर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में दीवार पर लगे कांटेदार तार काटकर सीढ़ी द्वारा पुलिस कर्मी को अंदर भेजा गया। उसने अंदर से दरवाजा खोला। उसके बाद मेन गेट का ताला तोडक़र टीम घर के अंदर दाखिल हुई।
जखीरा देखकर जता रहे अंदेशा, बढ़ी वारदात की फिराक में था रामकरण गैंग पुलिस ने रामकरण के घर के अंदर से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है। अंदेशा जताया जा रहा है कि गैंग कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में था। पुलिस टीम वीरवार देर शाम से ही रामकरण के घर के बाहर डेरा डाले थी। लेकिन दरवाजा बंदर से बंद होने व सर्च वारंट नहीं होने के चलते शुक्रवार को तलाशी हो सकी। जिसके बाद हथियार बरामद हुए। पुलिस का मानना है कि रामकरण पहले ही घर से फरार हो गया था। उसके पास भी काफी हथियार होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed