{"_id":"6a7df12a3828f220400b387b","slug":"video-faith-defied-even-the-arduous-path-a-massive-sea-of-devotees-surged-at-jharkhand-dham-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुर्गम राह भी नहीं रोक सकी आस्था, झारखंड धाम में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दुर्गम राह भी नहीं रोक सकी आस्था, झारखंड धाम में उमड़ा जनसैलाब
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:00 PM IST
Link Copied
गुढ़ा/गरौठा। हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर बुधवार को महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली झारखंड धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों और दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने धसान नदी में स्नान कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
झारखंड धाम के प्राचीन मुख्य मंदिर में विराजमान भगवान राधाकृष्ण के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद नागनाथ पर्वत की गुफा में पहुंचे और वहां विराजमान प्राचीन नागेश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, पुष्प और पूजन सामग्री अर्पित की।
हरियाली अमावस्या पर बड़ी संख्या में कांवरिए भी धाम पहुंचे। उन्होंने धसान नदी से जल भरकर पैदल नागनाथ पर्वत की गुफा तक यात्रा की और शिवलिंग का जलाभिषेक किया। कांवरियों के जयकारों और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा।
दुर्गम रास्तों पर भी नहीं डिगी आस्था
धाम तक पहुंचने वाले जंगल के कीचड़युक्त और दुर्गम रास्ते भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं रोक सके। महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कठिन रास्तों को पार कर मंदिर और नागनाथ पर्वत तक पहुंचे। पूरे दिन धाम परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
सेवा समिति ने वितरित किया प्रसाद
श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नागेश्वर सेवा समिति की ओर से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। समिति के कार्यकर्ताओं ने धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। थाना प्रभारी लहचूरा के निर्देशन में चौकी प्रभारी गुढ़ा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।