Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
PDA is merely an election gimmick; if they are truly concerned, why don't they go to Jharkhand? – Sadhvi Niranjan
{"_id":"6a7dd85817556c0c400eac43","slug":"video-pda-is-merely-an-election-gimmick-if-they-are-truly-concerned-why-dont-they-go-to-jharkhand-sadhvi-niranjan-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीडीए सिर्फ चुनावी जुमला, चिंता है तो झारखंड क्यों नहीं जाते : साध्वी ज्योति निरंजन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पीडीए सिर्फ चुनावी जुमला, चिंता है तो झारखंड क्यों नहीं जाते : साध्वी ज्योति निरंजन
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:14 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि पीडीए सिर्फ चुनावी जुमला है। अगर पीडीए की इतनी चिंता है तो इसका नारा झारखंड में भी लगाना चाहिए। वहां पढ़ने वाले विद्यार्थी भी पीडीए वर्ग से आते हैं। जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों के साथ खड़े हो सकते हैं तो झारखंड में क्यों नहीं जाते। वह बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि झारखंड के मामले में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव कुछ नहीं बोल रहे हैं। विद्यार्थियों में किसी तरह का भेद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीडीए की बात करने वाले लोग अपनी सरकारों में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिला पाए। ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग आजादी के बाद से चली आ रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहती हूं कि वर्ष 2018 में ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के साथ उसे पूरे अधिकार दिए गए।
चढ़ावा चोरी प्रकरण पर बोलीं- एसआईटी कर रही जांच
चढ़ावा चोरी प्रकरण पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तत्काल एसआईटी गठित की और मामले में कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि मस्जिद की रक्षा के लिए दस बार भी गोली चलानी पड़े तो चलाएंगे, आज वही रामजी की बात कर रहे हैं। मंदिर निर्माण के लिए चंदा नहीं हुआ, बल्कि लोगों ने श्रद्धा से समर्पण किया है।
उन्होंने पूर्व मंत्री आजम खां पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब वह भारत मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते थे, तब सपा नेताओं के मुंह पर ताला लगा रहता था। आज वही लोग राम-राम चिल्ला रहे हैं। यह रामजी की कृपा है कि कम से कम राम-राम तो चिल्ला रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।