फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students enacted a Gram Panchayat meeting.

Sonipat News: विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत की बैठक का किया मंचन

Thu, 06 Aug 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Students enacted a Gram Panchayat meeting.
फोटो : सोनीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भदाना में आयोजित ग्राम पंचायत प्रतियोगिता में
खरखौदा। भदाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 50 विद्यार्थियों ने पंचायत बैठक का मंचन कर ग्रामीण समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भदाना में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुमन लता के मार्गदर्शन में हुआ। खंड स्तरीय प्रतियोगिता सात अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सरपंच, पंच, सचिव और ग्रामीणों की भूमिका निभाई। उन्होंने ग्राम पंचायत की बैठक का वास्तविक रूप से मंचन किया। बैठक में गांव की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, जल संरक्षण, शिक्षा, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने गांव में नियमित सफाई अभियान चलाने, अधिक पौधरोपण करने, जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रस्ताव रखे। नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

कार्यक्रम का अवलोकन करने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बीसवां मील से डॉ. अनीता देवी और डॉ. ममता पहुंचीं। कार्यक्रम के सफल संचालन में सविता गुलिया, अनीता, मधु और महेंद्र का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed