सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The formidable duo of Kandola and Jaglan wreaked havoc, as Panipat Panthers crushed Sonipat Stars 48-24.

Sonipat News: कंडोला-जागलान की जोड़ी का कहर, पानीपत पैंथर्स ने सोनीपत स्टार्स को 48-24 से रौंदा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Feb 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
The formidable duo of Kandola and Jaglan wreaked havoc, as Panipat Panthers crushed Sonipat Stars 48-24.
फोटो : सोनीपत के राई ​स्थित हरियाणा खेल विवि में केसीएल में ​भिड़ते ​खिलाड़ी। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय राई में आयोजित कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) में पानीपत पैंथर्स ने सोनीपत स्टार्स को 48-24 से रौंद दिया। रेडिंग और डिफेंस दोनों में अनुशासित व आक्रामक खेल दिखाते हुए पैंथर्स ने शुरुआत से अंत तक मुकाबले पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा।
Trending Videos

मुकाबले की शुरुआत तेज रेड्स के साथ हुई। सोनीपत स्टार्स की ओर से आयन लोहचब ने शुरुआती जिम्मेदारी संभाली जबकि पानीपत पैंथर्स के लिए नरेंद्र कंडोला और मीतू शर्मा ने प्रभावी रेड्स से जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले स्ट्रैटेजिक टाइम आउट तक पानीपत ने 9-6 की बढ़त बना ली। इसके बाद मुकाबला पूरी तरह पानीपत के पक्ष में झुक गया। दीपांशु खत्री के शानदार टैकल के बाद नरेंद्र कंडोला की सुपर रेड ने सोनीपत को ऑलआउट कर दिया और स्कोर 22-9 तक पहुंच गया।
मीतू शर्मा ने सटीक रेड्स से दबाव बनाए रखा जबकि हाफ टाइम से ठीक पहले एक और सफल टैकल के दम पर पानीपत ने 29-11 की मजबूत बढ़त के साथ पहले हाफ का अंत किया। दूसरे हाफ में भी पैंथर्स का वर्चस्व बरकरार रहा।
नरेंद्र कंडोला ने तेजी से अपना सुपर-10 पूरा किया और सोनीपत की डिफेंस को लगातार परेशान किया। आयन लोहचब की गैरमौजूदगी में विजय मलिक ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम लय हासिल नहीं कर सकी। पानीपत की मजबूत डिफेंस ने लगातार खाली रेड्स कराकर बढ़त को और पुख्ता किया।
डिफेंस में अंकित जागलान का प्रदर्शन खास रहा। उन्होंने हाई-5 पूरा किया और बाद में आयन लोहचन पर शानदार वन-ऑन-वन टैकल लगाकर स्कोर 47-24 तक पहुंचा दिया। पवन हुड्डा की सहयोगी रेड्स ने जीत पर अंतिम मुहर लगा दी।
शानदार प्रदर्शन के लिए नरेंद्र कंडोला को रेडर ऑफ द मैच जबकि अंकित जागलान को डिफेंडर ऑफ द मैच चुना गया।

फोटो : सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विवि में केसीएल में भिड़ते खिलाड़ी। स्रोत: प्रवक्ता

फोटो : सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विवि में केसीएल में भिड़ते खिलाड़ी। स्रोत: प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed