फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The MLA inaugurated the 'Chhena-wali Chaupal'.

Sonipat News: विधायक ने किया छैना वाली चौपाल का किया उद्घाटन

Mon, 10 Aug 2026 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The MLA inaugurated the 'Chhena-wali Chaupal'.
फोटो : सोनीपत के गांव कुमासपुर में चौपाल का लोकार्पण करती विधायक कृष्णा गहलावत, साथ में अन्य ग्
सोनीपत। गांव कुमासपुर में विधायक कृष्णा गहलावत ने छैना वाली चौपाल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण संस्कृति में चौपालों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये ग्रामीणों के आपसी मेलजोल और सामाजिक जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। चौपालों में ग्रामीण भाईचारे के साथ बैठकर सामाजिक विषयों और गांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि सतेंद्र आंतिल ने गांव में करवाए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मांगपत्र विधायक को सौंपा। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मांगपत्र में शामिल मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पंचायती भूमि पर पौधरोपण किया। वह कुमासपुर मोड़ स्थित कांवड़ शिविर भी पहुंचीं और कांवड़ियों को फल वितरित किए। उन्होंने सेवा कार्य में जुटे लोगों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अगले चरण में विधायक भाजपा नेता अनिल आंतिल के कार्यालय पहुंचीं, जहां पौधरोपण अभियान के तहत 251 पौधे लगाए गए। इस दौरान लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर मुरथल ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन आशा रानी, कुलदीप नांगल, अनिल आंतिल, सतनारायण, जेपी रेवली, वजीर, विष्णु, प्रवीन, सतपाल ठेकेदार, नरेश और सदाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed