फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The team will consist of two students and a mentor teacher.

Sonipat News: टीम में दो विद्यार्थी और एक मार्गदर्शक शिक्षक होगा

Fri, 07 Aug 2026 08:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Aug 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
The team will consist of two students and a mentor teacher.
फोटो : सोनीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी ब्राह्मणान में आयोजित प्र​शिक्षण कार्यक्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी ब्राह्मणान में शुक्रवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (एनसीएससी) प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य समाज की समस्याओं का समाधान खोजने वाले विज्ञान को बढ़ावा देना है।
प्रशिक्षण में जिलेभर के 203 विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान क्षमता तथा नवाचार विकसित करने की जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों को प्रयोग आधारित शिक्षा और शोधपरक परियोजनाओं के लिए प्रेरित करने को कहा गया। प्रीति, होशियार सिंह और सुनीता ने संसाधन व्यक्ति के रूप में परियोजना निर्माण और अनुसंधान पद्धति पर जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्थानीय समस्याओं पर आधारित गुणवत्तापूर्ण परियोजनाओं को प्रतियोगिता की पहचान बताया। प्राचार्य अतुल कुमार ने बताया कि 10 से 14 वर्ष के विद्यार्थी जूनियर तथा 14 से 17 वर्ष के विद्यार्थी सीनियर श्रेणी में भाग लेंगे। प्रत्येक टीम में दो विद्यार्थी और एक मार्गदर्शक शिक्षक होगा। वर्ष 2026-27 की मुख्य थीम सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार है। इसके तहत विद्यार्थी जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, खाद्य एवं कृषि जैसे विषयों पर शोध परियोजनाएं तैयार करेंगे। जिला समन्वयक सुनीता ढुल ने ऑनलाइन पंजीकरण और मूल्यांकन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed