सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three people arrested in two drug trafficking cases; smack recovered from one and cocaine from the other two.

Sonipat News: नशा तस्करी के दो मामलों तीन गिरफ्तार, एक से स्मैक तो दो से कोकीन बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Feb 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Three people arrested in two drug trafficking cases; smack recovered from one and cocaine from the other two.
कुंडली क्राइम यूनिट की गिरफ्त में कोकीन के साथ पकड़े गए फरीदाबाद के दो युवक भूपेंद्र और दुष्यंत
विज्ञापन
सोनीपत। जिले की पुलिस ने नशा तस्करी के दो मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिले के गांव रायपुर निवासी आकाश 21.24 ग्राम स्मैक से बरामद की गई है। फरीदाबाद के पल्ला में रह रहे भूपेंद्र को 62.26 ग्राम और दुष्यंत को 22.60 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा है।
Trending Videos

अदालत से एक का एक दिन तो बाकी दो आरोपियों का तीन दिन का रिमांड मिला है। एक फरवरी को सहायक उप निरीक्षक प्रवेश के नेतृत्व वाली सोनीपत की क्राइम यूनिट वेस्ट की टीम बहालगढ़ में जीटी रोड पर गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-7 के मोड़ पर पुल के नीचे छापा मारकर वहां खड़े युवक से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव रायपुर निवासी आकाश की तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब में पन्नी की गांठ मिली। उसमें 21.24 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसके बाद उसे गिरफ्तार करके थाना बहालगढ़ में अभियोग दर्ज किया गया। उप निरीक्षक मनोज की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
दूसरे मामले में कुंडली क्राइम यूनिट ने दो को कोकीन के साथ पकड़ा है। सहायक उप निरीक्षक सुनील ने बताया कि सोमवार को वह अपनी टीम के साथ सेक्टर-7 के मोड़ पर गश्त पर थे। दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही बस में दो युवकों के पास मादक पदार्थ होने की सूचना मिली।
श्री खाटू श्याम ढाबा के सामने सरकारी गाड़ी को बैरिकेड का रूप देकर बसों की निगरानी शुरू की गई। शाम करीब साढ़े 7 एक बस को रुकवाकर चेकिंग में पिछली सीट पर दो युवकों से शक के आधार पर पूछताछ की गई।
फरीदाबाद के पल्ला में रह रहे गांव सांघी के भूपेंद्र उर्फ भूप्पी और भूपगढ़ के दुष्यंत के पास क्रमश: 62.26 ग्राम और 22.60 ग्राम कोकीन मिली। इन दोनों के खिलाफ थाना बहालगढ़ में एनडीपीएस के तहत अभियोग दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक आशीष कर रहे हैं।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आगे की पूछताछ जारी है।

कुंडली क्राइम यूनिट की गिरफ्त में कोकीन के साथ पकड़े गए फरीदाबाद के दो युवक भूपेंद्र और दुष्यंत

कुंडली क्राइम यूनिट की गिरफ्त में कोकीन के साथ पकड़े गए फरीदाबाद के दो युवक भूपेंद्र और दुष्यंत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed