{"_id":"69f7a91cbb0294ed790d11f9","slug":"two-crore-rupees-extortion-money-was-demanded-from-the-shopkeeper-in-the-name-of-lawrence-bishnoi-gang-sonipat-news-c-197-1-snp1015-153410-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दुकानदार से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी दो करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दुकानदार से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी दो करोड़ की रंगदारी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 04 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना (सोनीपत)। शहर के कन्फेक्शनरी दुकानदार को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताकर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जींद के अचरा कलां निवासी रणदीप मलिक नाम बताकर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शहर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में गोहाना शहर निवासी दुकानदार ने बताया कि 1 मई को करीब एक बजे उनके मोबाइल पर दो अलग-अलग विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को जींद के अचरा कलां का रणदीप मलिक बताया।
वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। आरोपी ने उन्हें दो करोड़ रुपये की रंगदारी देने की मांग की है। साथ ही कॉल पर गाली-गलौज भी की है। पीडि़त ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीडि़त शहर में कन्फेक्शनरी की दुकान चलाने के साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य भी करते हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने कारोबारी को सुरक्षा भी प्रदान की है। मामले की सूचना के बाद शहर थाना गोहाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल की डिटेल, नंबर की लोकेशन और तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
बहालगढ़ में फायरिंग कर रणदीप मलिक ने दी थी जिम्मेदारी
बहालगढ़ चौक स्थित पहल न्यूट्रीशियन फूड सप्लीमेंट शोरूम संचालक से भी रणदीप मलिक की तरफ से रंगदारी मांगी गई थी। 28 फरवरी को शोरूम पर फायरिंग की गई थी। जिसमें बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने गोली चलाई थी। घटना के कुछ समय बाद फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हुई थी। पोस्ट रणदीप मलिक की आईडी से डाली गई थी। जिसमें फायरिंग कराने की जिम्मेदारी रणदीप मलिक व अनिल पंडित यूएसए ने ली थी। जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया गया था। पुलिस मामले में फायरिंग करने के आरोपियों को पकड़ चुकी है।
Trending Videos