{"_id":"6a0b3b4a87e01aadeb01b4e3","slug":"two-groups-clashed-over-rs-500-leaving-several-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1015-154212-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 500 रुपये को लेकर भिड़े दो पक्ष, कई चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 500 रुपये को लेकर भिड़े दो पक्ष, कई चोटिल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 18 May 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मुरथल के शांति नगर क्षेत्र में 500 रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में चुनाव को लेकर पहले से ही मनमुटाव चल रहा था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार कृष्णा ने प्रवीण से 500 रुपये उधार लिए थे। जब प्रवीण ने पैसे मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि पुराने चुनावी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे।
मारपीट में अनीता नामक महिला घायल हो गई जबकि प्रवीण के मामा श्रीकृष्ण, ईशान और सरोज सहित कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

Trending Videos