{"_id":"69ba9d08fc0efedb570f160a","slug":"villagers-upset-due-to-power-cuts-sarpanch-meets-sdo-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151086-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली कट से ग्रामीण परेशान, एसडीओ से मिले सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली कट से ग्रामीण परेशान, एसडीओ से मिले सरपंच
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव रामपुर में बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से मांग किए जाने पर सरपंच जयप्रकाश ने एसडीओ, सैदपुर को ज्ञापन देकर गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
सरपंच जयप्रकाश ने कहा कि गांव में वर्तमान में 14-16 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। बार-बार अघोषित कट लग रहे हैं। ऐसे में कई बार बिजली आपूर्ति घटकर 12-14 घंटे रह जाती है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक होने के बावजूद रामपुर में बिजली की स्थिति संतोषजनक नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस समस्या से अधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुके हैं मगर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। निगम की ओर से बार-बार मीटर घरों के बाहर लगाने का मुद्दा उठाया जाता है लेकिन एक वर्ष से इस पर काम नहीं किया गया।
सरपंच ने कहा कि किसान अपनी जमीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए दे चुके हैं लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने निगम को आश्वस्त किया कि मीटर बाहर निकालने सहित हर जरूरी कार्य में पंचायत और ग्रामीण पूरा सहयोग देंगे। प्रशासन बिजली समस्या का जल्द समाधान करे।
Trending Videos