फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Waterlogging brings Roadways electric buses to a halt; two break down mid-route.

Sonipat News: जलभराव से रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों के पहिए थमे, दो रास्ते में हुईं बंद

Wed, 05 Aug 2026 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging brings Roadways electric buses to a halt; two break down mid-route.
जलभराव के कारण बस स्टैंड पर खड़ी इलेक्ट्रिक बसें। संवाद
रेवाड़ी। लगातार बारिश के बाद शहर में हुए जलभराव का असर हरियाणा रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर पड़ा। बिठवाना और साबन चौक के पास दो इलेक्ट्रिक बसें रास्ते में बंद हो गईं।
विज्ञापन

इसके बाद एहतियात के तौर पर अधिकांश इलेक्ट्रिक बसों का संचालन रोककर उनकी जगह बावल रूट समेत प्रभावित मार्गों पर डीजल बसें चलाई गईं। बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया था। बिठवाना के पास जलभराव वाले हिस्से से गुजरते समय एक इलेक्ट्रिक बस के बैटरी सिस्टम में पानी पहुंचने की आशंका के चलते बस बीच रास्ते में ही बंद हो गई।
विज्ञापन

इसी तरह साबन चौक के पास भी दूसरी बस तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और बसों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद रोडवेज अधिकारियों ने एहतियात बरतते हुए गहरे जलभराव वाले मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसें नहीं चलाने का निर्णय लिया। दिनभर अधिकांश इलेक्ट्रिक बसें बस स्टैंड परिसर में खड़ी रहीं। बावल सहित अन्य प्रभावित रूटों पर साधारण बसों का संचालन कराया गया।

चालकों का कहना है कि जलभराव वाली सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जोखिम भरा हो सकता है। बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक पानी पहुंचने से तकनीकी खराबी आने की आशंका रहती है।
इसी कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्गों पर सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed