फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcome to the female students who secured second place in the street play.

Sonipat News: नुक्कड़ नाटक में द्वितीय स्थान पर रही छात्राओं का स्वागत

Sun, 09 Aug 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the female students who secured second place in the street play.
फोटो : सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में जिला स्तरीय एनएसएस नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में दू
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की छात्राओं का जिला स्तरीय एनएसएस नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में किया गया था। छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में हनी, दीया, गार्गी, रिया, काजल, मोनिका और वंदना शामिल रहीं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके समर्पण, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता की सराहना की। उप-प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा रंजन, डॉ. पूनम रानी व डॉ. नीलम मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed