फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 MLD STP

Yamuna Nagar News: 95 करोड़ रुपये से बाडी माजरा में बनेगा 20 एमएलडी का एसटीपी

Mon, 31 Aug 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 31 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
20 MLD STP
 
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बाडी माजरा में करीब 95 करोड़ रुपये की लागत से 20 मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) क्षमता का नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाया जाएगा। एसटीपी में सीवरेज के पानी को शोधित करने के बाद इसे शहर से करीब 13 किलोमीटर दूर लापरा के पास यमुना नदी में छोड़ा जाएगा। इससे डिच ड्रेन पर पानी का दबाव कम होगा।
जनस्वास्थ्य विभाग ने नए एसटीपी का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। स्वीकृति के बाद निविदा के माध्यम से एसटीपी लगाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। नए एसटीपी से शोधित पानी को यमुना तक पहुंचाने के लिए करीब 13 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

यह पाइपलाइन शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर जमीन के नीचे दबाई जाएगी। पाइपलाइन जगाधरी के परवालो क्षेत्र से होते हुए पांसरा तक जाएगी और इसके बाद शोधित पानी को यमुना नदी में छोड़ा जाएगा। इससे शहर के सीवरेज नेटवर्क से निकलने वाले पानी के प्रबंधन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर शहर से करीब 56 एमएलडी और जगाधरी से 21 एमएलडी पानी सीवरेज से निकलता है। करीब इतना ही पानी नालों का भी है। वर्तमान में शहर के अलग-अलग हिस्सों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी ट्रीट करने के बाद डिच ड्रेन के माध्यम से की जाती है। संवाद
जम्मू कॉलोनी में बन रहा 77 एमएलडी का एसटीपी
शहर में एक अन्य बड़े एसटीपी का निर्माण जम्मू कॉलोनी में चल रहा है। करीब 54 करोड़ रुपये की लागत से 77 एमएलडी क्षमता का यह एसटीपी 10 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। विभाग के अनुसार इसके निर्माण का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस परियोजना का काम जुलाई 2025 में शुरू किया गया था और इसे पूरा करने की निर्धारित समयसीमा जून 2027 तक है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि निर्माण कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा करते हुए इसे इसी साल अक्तूबर तक तैयार कर दिया जाएगा।

बाडी माजरा में करीब 95 करोड़ रुपये के 20 एमएलडी क्षमता के नए एसटीपी का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - दिनेश गाबा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed