{"_id":"6acf21e4bb9c8445ab02dd44","slug":"body-of-unidentified-man-found-at-maharana-pratap-chowk-in-yamunanagar-police-investigating-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: यमुनानगर में महाराणा प्रताप चौक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: यमुनानगर में महाराणा प्रताप चौक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 14 Oct 2026 12:02 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:02 PM IST
सार
महाराणा प्रताप चौक के नजदीक सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक की उम्र लगभग 40 साल है।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
यमुनानगर के महाराणा प्रताप चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह सूचना मिली थी कि महाराणा प्रताप चौक के नजदीक सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है।
विज्ञापन
उसकी बाईं बाजू पर सुरमा से 'बंटा, कर्ण, विक्रम व सुमन' लिखा हुआ है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ये उसके परिवार के सदस्यों के नाम हो सकते हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह कुछ दिनों से इसी इलाके में घूमता हुआ दिख रहा था, लेकिन किसी को भी उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। इस घटना के संबंध में थाना गांधी नगर के हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।