फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Factory worker killed after being hit by a truck

Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से फैक्टरी कर्मचारी की मौत

Thu, 17 Sep 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 17 Sep 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Factory worker killed after being hit by a truck
यमुनानगर। भोजपुर रोड पर जगदंबा प्लाई बोर्ड के सामने मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा 14 सितंबर की सुबह हुआ था। घायल कर्मचारी की शिकायत पर शहर जगाधरी थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अमर विहार कॉलोनी निवासी बंटी शर्मा ने बताया कि वह गांव सुघ अमादलपुर रोड स्थित चैंपियन प्लाई बोर्ड कंपनी में मजदूरी करता है। उसके साथ पुराना हमीदा निवासी विनोद कुमार भी काम करता था। 14 सितंबर को सुबह दोनों फैक्टरी का सामान लेने के लिए तेजली जा रहे थे। करीब साढ़े नौ बजे जब वे भोजपुर रोड पर जगदंबा प्लाई बोर्ड के सामने मोड़ पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार ट्रक आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए। विनोद के सिर, कान और मुंह में चोट लगने से खून बहने लगा, जबकि बंटी के पैर में चोट आई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भोजपुर की तरफ भाग गया। बंटी ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया था। राहगीरों ने दोनों को सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया। गंभीर हालत में विनोद को पहले जीएमसीएच और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि मामले में जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed