फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   man in Yamunanagar distressed by mental stress after losing job ended his life by jumping in front of train

यमुनानगर: नौकरी जाने के बाद मानसिक तनाव से परेशान था युवक, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; दो बच्चों का था पिता

Tue, 15 Sep 2026 05:04 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 15 Sep 2026 05:04 PM IST
सार

यमुनानगर में ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले 37 वर्षीय रोहित की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। परिजनों के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले रोहित का मार्केटिंग का काम छूट गया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहता था और शायद तभी उसने आत्महत्या का कदम उठाया है।

विज्ञापन
man in Yamunanagar distressed by mental stress after losing job ended his life by jumping in front of train
रोहतक (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनानगर के गांधी नगर रेलवे फाटक के पास सोमवार शाम ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले 37 वर्षीय रोहित की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। परिजनों के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले रोहित का मार्केटिंग का काम छूट गया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहता था। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिजन स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बता सके। रोहित अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है।
विज्ञापन


दोपहर को खाना खाकर घर से निकला था

रोहित आदर्श नगर कैंप का रहने वाला था। उसके चचेरे भाई डिंपल ने बताया कि सोमवार को रोहित ने दोपहर में घर पर खाना खाया। इसके बाद वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। शाम करीब पांच बजे तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान रात करीब सात बजे परिजनों को सूचना मिली कि गांधी नगर रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी है। सूचना मिलने पर परिजन जीआरपी थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने उन्हें मृतक की फोटो दिखाई। फोटो देखते ही परिजनों ने उसकी पहचान रोहित के रूप में कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रेन की चपेट में आने से गर्दन धड़ से हुई अलग

बताया गया कि सोमवार शाम करीब चार बजे रोहित गांधी नगर रेलवे फाटक के आसपास पहुंचा था। इसी दौरान उसने रेलवे ट्रैक पर आती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया।


पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

जांच अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed