{"_id":"69dc02912fc19fe0a107f5c6","slug":"the-entire-family-was-involved-in-the-fraud-and-residents-feared-the-jewelry-was-fake-yamuna-nagar-news-c-18-knl1018-884869-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ठगी में शामिल था पूरा परिवार, लोगों को सता रहा गहने नकली होने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ठगी में शामिल था पूरा परिवार, लोगों को सता रहा गहने नकली होने का डर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
करनाल में सराफ की दुकान पर सीसीटीवी में नकली सोने देने वाली ठग महिला।
विज्ञापन
करनाल।
ओपीएस जूलरी हाउस में नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले दिल्ली निवासी मुख्य आरोपी सर्वपाल का चार दिन का रिमांड पूरा होने के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस को जांच में पता लगा है कि आरोपी का पूरा परिवार ठगी में शामिल रहता था। वे शहर के मुख्य और बड़े सराफ की दुकानों को अपना निशाना बनाते थे। अब लोगों को डर है कि उन्होंने इन दुकानों से जो सोने के आभूषण खरीदे हैं, कहीं वे नकली सोने से नहीं बनाए गए। ग्राहक आभूषणों की जांच कराने के बारे पूछताछ कर रहे हैं।
जांच में सामने आया है कि आरोपी सर्वपाल का परिवार ही इस हाई प्रोफाइल गैंग को चला रहा है। गैंग की मुखिया खुशी अरोड़ा है। उसकी शादी जुलाई माह में होनी है। वही शहर की प्रमुख दुकानों पर अलग-अलग लोगों के साथ पहुंची थी और नकली सोने के बदले असली सोने के आभूषण लेकर गई थी।
ठगी के इस मामले से जुड़े कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें युवती जूलरी शोरूम पर सेल्सपर्सन को सोना दिखाती नजर आ रही है। वीडियो के आधार पर जांच कर पुलिस ने आरोपी सर्वपाल और उसकी बेटी खुशी अरोड़ा को आठ अप्रैल को गिरफ्तार किया था। पुलिस शहर के अन्य सराफों से भी घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
यतिन गोयल की शिकायत पर सात अप्रैल को शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की थी। आठ अप्रैल को आरोपी सर्वपाल और उसकी बेटी खुशी अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया था। खुशी को अदालत ने जमानत दे दी थी जबकि सर्वपाल का चार दिन का रिमांड मंजूर किया था। सोमवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
-- -
28, 30 मार्च और एक अप्रैल की वीडियो सामने आई
नकली सोना देकर ठगी करने से जुड़ी कई सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं। इसमें आरोपियों ने अलग-अलग दिन जूलरी शोरूम को निशाना बनाया। सबसे पहले आरोपी खुशी 28 मार्च को ओपीएस जुलरी शोरूम में आई। फुटेज में खुशी अरोड़ा सेल्सपर्सन से बातचीत करती दिखाई दे रही है। आरोपी महिला हाथ में सोने की कुछ ज्वेलरी लेती दिखाई दे रही है। इसके बाद सेल्सपर्सन एक अंगूठी का वजन करने लगती है जो बाद में खुशी को ही दे देती है।
इसी तरह एक अन्य सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें 30 मार्च को शोरूम में एक व्यक्ति बैठा नजर आ रहा है। सेल्सपर्सन एक पर्ची पर कुछ लिखती नजर आ रही है। वहीं एक अप्रैल की भी एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें इस गैंग का एक अन्य साथी भी उसी शोरूम पर बैठा नजर आ रहा है। उनके पास में एक ट्रे पर सोने की कुछ गहने भी रखे है। सेल्सपर्सन यहां भी एक पर्ची लेती दिखाई दे रही है।
-- -
सगे-संबंधी भी शामिल
नकली सोना के गिरोह में आरोपी सर्वपाल का पूरा परिवार व अन्य सगे-संबंधी शामिल हैं। करनाल मामले में सर्वपाल का बेटा परमीत सिंह, परमीत की पत्नी पूजा (सर्वपाल की पुत्रवधू), सर्वपाल की दूसरी बेटी अवनीत अरोड़ा, दिल्ली निवासी सतिंदर पाल सिंह उर्फ डोलर पुत्र हरबंस, जीतू और हैरी नामक ठग शामिल हैं। अब पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
Trending Videos