{"_id":"69dc17e4ac844b2817088874","slug":"procurement-work-started-in-pai-grain-market-yamuna-nagar-news-c-245-1-kn11005-147805-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पाई अनाज मंडी में खरीद कार्य का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पाई अनाज मंडी में खरीद कार्य का हुआ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 13 Apr 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
पाई मंडी में गेहूं खरीद शुरू करवाते चेयरमैन कृष्ण पिलनी।
विज्ञापन
पूंडरी। पाई अनाज मंडी में जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से गेहूं खरीद कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी पाई के चेयरमैन कृष्ण शर्मा पिलनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मंडी में खरीद व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।
किसानों ने खरीद शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इस बार खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चलेगी। चेयरमैन ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि गेहूं की खरीद पूरी पारदर्शिता और सुचारू ढंग से की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाले प्रत्येक किसान की फसल को निर्धारित मानकों के अनुसार खरीदा जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, तिरपाल, बैठने की व्यवस्था और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी किसान को कोई समस्या आती है तो उसका तुरंत समाधान किया जाएगा। तुलाई के लिए पर्याप्त कांटे लगाए गए हैं, श्रमिकों की व्यवस्था की गई है और फसल की ढुलाई के लिए भी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को साफ-सुथरा करके मंडी में लाएं। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव जोगिंदर सिंह व मंडी समिति प्रधान ईश्वर ढुल गेली आदि अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos