{"_id":"69c8323330afdcef46041bf8","slug":"waiting-list-for-tickets-during-summer-holidays-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-153501-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गर्मी की छुट्टियों में टिकट वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गर्मी की छुट्टियों में टिकट वेटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले ही ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी शुरू हो गई है। हालात ये हैं कि लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में अगले 60 दिन तक के आरक्षण तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अभी रेलवे की ओर से ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियां चलाने की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में कंफर्म टिकट न मिल पाने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
सबसे अधिक दबाव वैष्णो देवी, अमृतसर, मुंबई, कोलकाता और पूर्वाेत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में देखा जा रहा है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी सीट नहीं मिल पा रही है। यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए काफी पहले से प्रयास करना पड़ रहा है, फिर भी सफलता नहीं मिल पा रही।
रेलवे आरक्षण काउंटर और ऑनलाइन बुकिंग में सुबह आठ बजे से जैसे ही 60 दिन बाद की बुकिंग शुरू होती है, लोग तुरंत टिकट करवाने में लग जाते हैं। सीटों की मांग ऐसी है कि दोपहर तक अधिकांश सीटें भर जाती हैं।
ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों को वेटिंग का टिकट लेना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि वे शुरुआती वेटिंग के सहारे टिकट ले रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यात्रा की तिथि तक उनका टिकट कंफर्म हो जाएगा।
हालांकि बढ़ती मांग के चलते टिकट कंफर्म होना मुश्किल बना हुआ है, लेकिन लोगों के पास इसका कोई अन्य विकल्प नहीं है। ऐसे में लोगों की यात्रियों की मांग है कि छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के साथ विशेष गाड़ियां चलाई जाएं। गीष्मकालीन अवकाश जून में होते हैं। वहीं मई में महाविद्यालयों की परीक्षा के बाद छुट्टियां पड़ जाती हैं। ऐसे में लोग घूमने की योजना बनाते हैं। इससे ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ जाती है।
किस ट्रेन में क्या है स्थिति
सबसे ज्यादा दबाव जम्मूतवी, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के साथ एतिहासिक व धार्मिक स्थलों पर जाने वाली गाड़ियों पर है। गाड़ी संख्या 14609 ऋषिकेश से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेने मई में कंफर्म सीट नहीं है। वहीं पांच दिन वेटिंग भी नहीं है। इसी तरह फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस में वेटिंग 60 पहुंच गई है। यह ट्रेन अयोध्या, वाराणसी, गयाजी जाती है। इसके अलावा कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 13151 सियालदह एक्सप्रेस में मई मे वेटिंग 45 है। बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14661 शालीमान मालानी एक्सप्रेस में वेटिंग 85 पहुंच गई है। अमृतसर से मुंबई सेंट्रल जाने वाली गाड़ी संख्या 12904 स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल में वेटिंग 165 पहुंच गई है।
Trending Videos