फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   16 Himachal Police officers and personnel selected as star performers; read all their names here.

HP Police: हिमाचल पुलिस के 16 अधिकारी-कर्मचारी चुने गए स्टार परफॉर्मर, यहां पढ़ें सभी के नाम

Tue, 11 Aug 2026 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 08:58 PM IST
सार

प्रदेश पुलिस विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 अधिकारी-कर्मचारियों को स्टार परफॉर्मर के खिताब से नवाजा है।

विज्ञापन
16 Himachal Police officers and personnel selected as star performers; read all their names here.
अशोक तिवारी, डीजीपी, हिमाचल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 अधिकारी-कर्मचारियों को स्टार परफॉर्मर के खिताब से नवाजा है। इन पुलिसकर्मियों ने गंभीर अपराधों की जांच, नशे के खिलाफ कार्रवाई और साइबर अपराध जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी उपलब्धियों में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, चार स्वर्ण पदक और साइबर ठगी की रकम सुरक्षित करना प्रमुख है। सदर कुल्लू के इंस्पेक्टर भूप सिंह गुलेरिया ने तकनीकी इनपुट से चार दिन में एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाई। इसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह उपलब्धि त्वरित जांच का उदाहरण बनी। सब-इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने थाना स्तर पर प्रभावी नेतृत्व और अनुशासित प्रशासन सुनिश्चित किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाई। बिलासपुर के सब-इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह ने एनडीपीएस एक्ट के आठ मामले दर्ज किए। उन्होंने कार्रवाई को अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क तक पहुंचाया। हेड कांस्टेबल अजय कुमार ने चंडीगढ़-मोहाली से जुड़े ड्रग सप्लायर बलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 में कानून-व्यवस्था संभाली। उन्होंने जुलाई में एनडीपीएस एक्ट के छह मामले भी दर्ज किए।

विज्ञापन

अपराध जांच और साइबर सुरक्षा
सिरमौर के हेड कांस्टेबल नितीश शर्मा ने तकनीकी दक्षता से पांच लापता/अपहरण मामलों को सुलझाए। उन्होंने 26 गुम मोबाइल फोन भी ट्रेस किए। नितीश शर्मा ने साइबर फ्रॉड से जुड़ी 2.17 लाख रुपये की राशि होल्ड करवाई। यह कार्रवाई पीड़ितों की रकम समय रहते सुरक्षित कराने में महत्वपूर्ण रही। पुलिस जिला देहरा की स्पेशल एनफोर्समेंट टीम ने अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार टिप्पर और एक जेसीबी जब्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल, प्रशिक्षण और कल्याण
31वीं राज्य शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में हेड कांस्टेबल सचिन पाल ने दो स्वर्ण पदक जीते। सहायक कमांडेंट विजय कुमार ने भी दो स्वर्ण पदक हासिल किए। रिजर्व इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने पुलिस भर्ती कोचिंग कैंप में 600 से अधिक अभ्यर्थियों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था की। इंस्पेक्टर अश्वनी ने प्रशिक्षुओं को कानून और पुलिस प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। हेड कांस्टेबल कबीर ने पुलिस कल्याण भंडार में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और कैंटीन सेवाओं का प्रबंधन किया।

विज्ञापन

स्टार परफॉर्मर के रूप में चयनित अधिकारी-कर्मचारियों ने कर्तव्यनिष्ठा, पेशेवर दक्षता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। ऐसे कर्मियों का प्रदर्शन पूरे पुलिस बल को बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।- अशोक तिवारी, डीजीपी, हिमाचल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed