फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anganwadi workers sent a memorandum to the Chief Minister regarding their demands.

Bilaspur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Sat, 24 Oct 2026 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers sent a memorandum to the Chief Minister regarding their demands.
घुमारवीं में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। स्रोत: जागरूक पाठक
मानदेय वृद्धि , तबादला नीति बनाने और सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू की घुमारवीं इकाई ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। यूनियन की प्रधान पुष्पा देवी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार घुमारवीं बबीता धीमान के माध्यम से मांगपत्र सौंपकर समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग उठाई।
यूनियन ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, पूर्व प्राथमिक शिक्षा तथा मातृ-शिशु देखभाल जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें सीमित मानदेय और सुविधाओं के बीच काम करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द राहत प्रदान करनी चाहिए। यूनियन ने बजट सत्र में घोषित एक हजार रुपये की मानदेय वृद्धि को एरियर सहित तुरंत लागू करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का भुगतान जल्द करने की मांग की। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष तक के बच्चों का दाखिला सुनिश्चित करने और केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

यूनियन ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों के लिए पारदर्शी तबादला नीति बनाने, नियुक्ति के दौरान एक से अधिक बार तबादले का अवसर देने तथा पोषण ट्रैकर पर कार्य करने के लिए नया स्मार्टफोन उपलब्ध करवाने की मांग की। साथ ही पोषण ट्रैकर के इस्तेमाल के लिए चार हजार रुपये की रिचार्ज राशि देने का आग्रह किया। ज्ञापन में आंगनबाड़ी कर्मचारियों और उनके पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत या संबंधित स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के दायरे में लाने, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने तथा पंजाब की तर्ज पर एक माह का चिकित्सा अवकाश मानदेय सहित देने की मांग भी उठाई गई। यूनियन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed