फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Barmana Panchayat met with NTPC management and submitted a 10-point charter of demands.

Bilaspur News: बरमाणा पंचायत ने एनटीपीसी प्रबंधन से की मुलाकात, 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

Wed, 05 Aug 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Barmana Panchayat met with NTPC management and submitted a 10-point charter of demands.
एनटीपीसी एजीएम को ज्ञापन सौंपतें बरमाणा पंचायत के प्रतिनिधि। स्रोत: जागरूक पाठक
महिलाओं और युवाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलने की रखी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बरमाणा के प्रतिनिधिमंडल ने एनटीपीसी प्रबंधन से मुलाकात कर पंचायत क्षेत्र के विकास से जुड़ा 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांगों को एनटीपीसी की सीएसआर गतिविधियों के तहत प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आग्रह किया। यह मांग पत्र एजीएम मंगला हरिंद्रण को सौंपा गया।

मांग पत्र में महिलाओं और युवतियों के लिए सिलाई, ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइनिंग, एम्ब्रॉयडरी, ब्यूटी पार्लर और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने, युवाओं के लिए वॉलीबाल प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग देने तथा महिला मंडलों के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित कराने की मांग की गई है। साथ ही पंचायत, महिला मंडलों और अन्य स्थानीय संगठनों के साथ समय-समय पर स्टेकहोल्डर बैठकें आयोजित करने का भी आग्रह किया गया है। इसके अलावा रामबाग सब-स्टेशन के पास गर्मियों में आने वाली पेयजल लिफ्टिंग समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। पंचायत प्रधान अवधेश भारद्वाज ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से क्षेत्र के विकास के साथ स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed