फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur: 20.92g of 'Chitta' seized from bus and pickup; three smugglers arrested.

बिलासपुर: बस और पिकअप से पकड़ा 20.92 चिट्टा, तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 05:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 05:12 PM IST
सार

बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 20.92 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। 

विज्ञापन
Bilaspur: 20.92g of 'Chitta' seized from bus and pickup; three smugglers arrested.
चिट्टा(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 20.92 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं। बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पहली कार्रवाई में स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने फोरलेन पर पट्टा स्थित टनल नंबर-3 के पास नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी बस की तलाशी ली। इस दौरान बस में सवार पंजाब के अमृतसर निवासी 29 वर्षीय हरिंद्र सिंह से 14.72 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में स्वारघाट थाना पुलिस ने कैंची मोड़ के पास नाकाबंदी के दौरान कीरतपुर से बिलासपुर की ओर आ रही पिकअप वाहन की जांच की। पिकअप में सवार संदौली निवासी 24 वर्षीय मुकेश कुमार और कंडैला निवासी 23 वर्षीय अजय कुमार के कब्जे से 6.20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस जांच में मुकेश कुमार आदतन नशा तस्कर पाया गया है। उसके खिलाफ पहले से चिट्टा तस्करी, आबकारी अधिनियम और चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2021, 2022 और 2023 में चिट्टा बरामदगी के तीन मामले शामिल हैं। इसके अलावा 2026 में अवैध शराब और चोरी से जुड़ा एक-एक मामला भी दर्ज है। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। दोनों मामलों में बरामद चिट्टा के स्रोत और इसके फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की गहन पड़ताल की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
-अभिषेक धीमान, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed