{"_id":"6a74542598c38ab16b0db3f1","slug":"video-hpu-sfi-students-protest-fee-hike-shimla-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"HPU Protest: मूसलाधार बारिश में भी डटे रहे छात्र, फीस वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Protest: मूसलाधार बारिश में भी डटे रहे छात्र, फीस वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 03:00 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में गुरुवार को मूसलाधार बारिश के बीच छात्र संगठन एसएफआई के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने फीस वृद्धि वापस लेने, कथित अवैध नियुक्तियों की जांच कराने और लंबित छात्र मांगों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
एसएफआई इकाई सचिव मुकेश ने आरोप लगाया कि कुलपति छात्रों से मिलने और उनकी समस्याओं पर चर्चा करने से बच रहे हैं। उनका कहना था कि कई बार मांगें उठाने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया।
प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में लागू फीस वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है।
एसएफआई ने विश्वविद्यालय में कथित अवैध नियुक्तियों की निष्पक्ष जांच की मांग भी दोहराई। संगठन का कहना है कि इस मामले में पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।
बारिश के बावजूद छात्र विश्वविद्यालय परिसर में डटे रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने फीस वृद्धि वापस लेने, कथित अवैध नियुक्तियों की जांच कराने और कुलपति के खिलाफ नारे लगाए।
एसएफआई इकाई सचिव मुकेश ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।