सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur Tempo Traveller Carrying Devotees Returning from Darshan at Shri Naina Devi Ji Overturns

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर पलटी, 15 लोग थे अंदर

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 29 Apr 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला बिलासपुर में शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर पलट गई। हादसे में अभी तक किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

Bilaspur Tempo Traveller Carrying Devotees Returning from Darshan at Shri Naina Devi Ji Overturns
दुर्घटनाग्रस्त टेंपो ट्रैवलर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं का टेंपो ट्रैवलर बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। कोला वाला टोबा के पास संतोषीना यात्री निवास के समीप मोड़ काटते समय वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चार श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आई हैं।

Trending Videos



जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में चालक सहित करीब 21 लोग सवार थे, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे। हादसा सुबह करीब 11 बजे उस समय हुआ जब वाहन मोड़ काट रहा था और अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कोट के प्रभारी हरनाम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोला वाला टोबा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी यात्री सुरक्षित हैं, जिस चार यात्रियों को चोट आई थी, उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed