Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bride absconds with jewellery cash before wedding bharari bilaspur

हिमाचल: शादी से दो दिन पहले घर से गायब हुई दुल्हन, 16 लाख के गहने और 1.80 लाख रुपये बरामद; गाजियाबाद से पकड़ी

Tue, 10 Nov 2026 10:05 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 10 Nov 2026 10:05 AM IST
सार

बिलासपुर के भराड़ी क्षेत्र में शादी से ठीक दो दिन पहले होने वाली दुल्हन के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घर से करीब 16 लाख रुपये के सोने के गहने और 1.80 लाख रुपये नकदी गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
bride absconds with jewellery cash before wedding bharari bilaspur
यूपी से आई लुटेरी दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार विवाह की रस्मों के लिए उत्साहित था और छह नवंबर को शादी संपन्न कराने की योजना थी। लेकिन समारोह से महज दो दिन पहले चार नवंबर को होने वाली दुल्हन के अचानक लापता होने से परिवार की खुशियां चिंता में बदल गईं। परिजनों का आरोप है कि युवती घर से करीब 16 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 1.80 लाख रुपये नकदी लेकर चली गई।

विज्ञापन


मामले की शिकायत मिलने के बाद भराड़ी पुलिस ने जांच शुरू की। युवती के उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने के आभूषण और 1.80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हिमाचल: सोलन बाईपास पर गलत दिशा से आ रहे ऑटो का कहर, दो कारों से टकराकर पलटा; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


छह नवंबर को होनी थीं शादी की रस्में
जानकारी के अनुसार, भराड़ी थाना क्षेत्र के एक युवक का विवाह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी युवती से तय हुआ था। इसके बाद युवक युवती को अपने घर ले आया था। शादी की तैयारियों के दौरान युवती को युवक की बहन के घर हटवाड़ में ठहराया गया था। परिवार में छह नवंबर को विवाह की रस्में पूरी करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच चार नवंबर को युवती अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने जब घर में रखे सामान की जांच की तो सोने के आभूषण और नकदी भी नहीं मिले। परिवार के मुताबिक, गायब हुए सामान की कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये थी और नकदी 1.80 लाख रुपये थी।

Trending Videos

गाजियाबाद में पुलिस ने दी दबिश
युवती के लापता होने और गहने व नकदी गायब मिलने के बाद परिजनों ने भराड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस को युवती के गाजियाबाद में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवती के कब्जे से सोने के आभूषण और पूरी 1.80 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली। पुलिस उपाधीक्षक विशाल शर्मा ने बताया कि मामले में गायब हुए आभूषण और नकदी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- हिमाचल: रूस में फंसे मंडी के तीन युवक, वर्क वीजा के नाम पर 10.50 लाख की ठगी; तीन महीने बाद नौकरी से निकाले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed