{"_id":"6a7232635cb2a50db105e984","slug":"called-upon-the-youth-to-adopt-a-healthy-lifestyle-and-stay-away-from-substance-abuse-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164892-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने का किया आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंगार और दधोल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय, घुमारवीं की ओर से नशामुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत डंगार और दधोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में अमर ज्योति समाज कल्याण संस्कृति कला मंच, घुमारवीं की अध्यक्ष अमरावती के नेतृत्व में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और जागरूकता गीतों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकारों ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार के छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ और सकारात्मक जीवन शैली अपनाने की अपील की। डंगार में आयोजित कार्यक्रम में करीब 100 तथा दधोल में करीब 80 लोगों ने भाग लिया। डंगार में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सचिव, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार के उप-प्रधानाचार्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय, घुमारवीं से दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के नशों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।