सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Student in Chandigarh Lured into Drug Trap Jewelry Worth Lakhs Extracted

Crime: चंडीगढ़ में पढ़ने वाली छात्रा को नशे के जाल में फंसा मंगवाए लाखों के आभूषण, पुलिस जांच में जुटी

नीरज महाजन, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 03 Jun 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर जिले की 20 वर्षीय छात्रा को कथित रूप से नशे के जाल में फंसाकर घर से सोने-चांदी के आभूषण मंगवाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि चंडीगढ़ के निकट पढ़ाई के दौरान कुछ लोगों ने पहले उसे चिट्टे (हेरोइन) की लत लगाई और बाद में उसी का फायदा उठाकर घर के लाखों रुपये के जेवर मंगवाए। पढ़ें पूरा मामला...

Student in Chandigarh Lured into Drug Trap Jewelry Worth Lakhs Extracted
हिमाचल की लड़कियां हो जाएं सावधान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर जिले के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा को नशे के जाल में फंसाकर उससे घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण मंगाने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि चंडीगढ़ के निकट पढ़ाई के दौरान कुछ लोगों ने पहले उसे चिट्टे (हेरोइन) की लत लगाई और बाद में उसी कमजोरी का फायदा उठाकर उससे घर के कीमती जेवरात चोरी कराए। मामले में एक युवक सहित अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई गई है। 
Trending Videos

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवती चंडीगढ़ के निकट खरड़ में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही थी। वह एक पीजी आवास में रहती थी और पढ़ाई में काफी होनहार मानी जाती थी। परिवार ने बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ उसे पढ़ाई के लिए बाहर भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले अचानक पीजी संचालक का फोन आया, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। पीजी संचालक ने छात्रा के पिता को बताया कि उनकी बेटी का व्यवहार पिछले कुछ दिनों से असामान्य दिखाई दे रहा है। वह कई बार नशे की हालत में नजर आई और उसकी गतिविधियां भी संदिग्ध लग रही थीं। संचालक ने यह भी बताया कि युवती अचानक पीजी छोड़कर कहीं चली गई है और किसी को उसके ठिकाने की जानकारी नहीं है। बेटी के लापता होने और मोबाइल फोन बंद होने से परिवार के होश उड़ गए।

विज्ञापन

चिंतित माता-पिता तुरंत चंडीगढ़ रवाना हो गए। वहां रिश्तेदारों और परिचितों की मदद से युवती की तलाश शुरू की गई। परिजनों ने कई स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन शुरू में कोई सफलता नहीं मिली। करीब दो दिन तक लगातार तलाश के बाद उन्हें युवती के संभावित ठिकाने की जानकारी मिली।
 

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार ने उस युवक के बारे में जानकारी जुटाई, जिससे युवती विवाह करने की बात कह रही थी। परिजनों ने युवक के परिवार से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया जाता है कि युवक के परिजनों ने भी मामले को गंभीरता से लिया और सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद युवती के परिजन और युवक के परिजन संयुक्त रूप से दोबारा चंडीगढ़ पहुंचे। वहां युवती से गुम हुए आभूषणों के संबंध में पूछताछ की गई। परिवार का दावा है कि बातचीत के दौरान युवती ने स्वीकार किया कि वह घर से गहने लेकर आई थी। पूछताछ के बीच ही युवती और साथ मौजूद युवक वहां से निकल गए और फरार हो गए। 

परिजन बोले, बेटी नशे की गिरफ्त में 
पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी पूरी तरह नशे की गिरफ्त में आ चुकी है और कुछ लोग उसका गलत फायदा उठा रहे हैं। आशंका जताई है कि ऐसे गिरोह बाहर पढ़ने वाले युवाओं, विशेषकर छात्राओं को अपना निशाना बना रहे हैं। परिजनों ने पुलिस के समक्ष घर से जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है। जांच जारी हैै। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कमरे में नशीले पदार्थ भी मिले
पुलिस की सहायता से बताए गए स्थान पर परिजन पहुंचे तो एक कमरे में उनकी बेटी के अलावा एक विशेष समुदाय का व्यक्ति, हिमाचल का एक युवक, एक अन्य महिला मौजूद मिले। परिजनों का कहना है कि मौके पर नशीले पदार्थ भी पाए गए थे। हालांकि उनका आरोप है कि उस समय संबंधित पुलिस ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने वहां अपनी बेटी को समझाने का भरसक प्रयास किया और घर लौटने के लिए कहा, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया।

परिवार के अनुसार युवती ने कहा कि वह वहां मौजूद हिमाचल प्रदेश के युवक से विवाह करना चाहती है और अब अपने घर नहीं लौटेगी। घर पहुंचने के बाद परिवार ने जब अलमारियों और अन्य स्थानों की जांच की तो उन्हें बड़ा झटका लगा। घर में रखे सोने-चांदी के कई आभूषण गायब थे। परिजनों को शक हुआ कि युवती घर से निकलते समय ये जेवर अपने साथ ले गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed