{"_id":"6a1fdfb09debac8a8d0954ec","slug":"fwice-withdraw-non-cooperation-action-against-ranveer-singh-in-don-3-controversy-after-actor-send-legal-notice-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: रणवीर सिंह को राहत, FWICE ने वापस लिया असहयोग निर्देश; एक्टर के खिलाफ जारी रहेगी कानूनी लड़ाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: रणवीर सिंह को राहत, FWICE ने वापस लिया असहयोग निर्देश; एक्टर के खिलाफ जारी रहेगी कानूनी लड़ाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार
Don 3 controversy: FWICE ने रणवीर सिंह को राहत देते हुए उनके खिलाफ किए गए नॉन कॉपरेशन डायरेक्शन को अब वापस ले लिया है। जानिए FWICE ने क्यों लिया ये फैसला और क्या है इसके पीछे की असल वजह…
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
‘डॉन 3’ विवाद को लेकर अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (FWICE) और रणवीर सिंह आमने-सामने आ गए हैं। मामले में FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग निर्देश जारी किया था। इसके बाद हालांकि, IMPAA समेत कई अन्या संस्थाओं ने रणवीर का समर्थन किया था।
Trending Videos
वहीं रणवीर ने भी FWICE के खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया था। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है, क्योंकि FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जो असहयोग निर्देश जारी किया था, उसे वपास ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
FWICE प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
अन्य असोसिएशन की अपील के बाद लिया फैसला
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज आज इस पूरे मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान FWICE का कहना है कि उनके असहयोग निर्देश जारी करने के बाद कई और असोसिएशन का उन्हें रिक्वेस्ट आया कि इस तरह का नॉन कॉपरेशन को वापस ले लीजिए।
फेडरेशन की ओर से कहा गया कि IMPAA, प्रोड्यूसर गिल्ड और CINTAA जैसे अन्य एसोसियेशन ने इस नॉन कॉपरेशन को वापस लेने की अपील की थी। अब उनकी इस अपील और रिक्वेस्ट के बाद हमने इसे वापस लेने का फैसला किया है। हालांकि, रणवीर की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस का जवाब दिया जाएगा।

FWICE ने क्या कहा?
- फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने कुछ समय पहले अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग निर्देश जारी किया था।
- इस निर्देश के तहत फेडरेशन से जुड़े तकनीशियन, कर्मचारी और सदस्य रणवीर सिंह से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सहयोग नहीं करने वाले थे।
- FWICE का आरोप था कि रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन-3’ की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले प्रोजेक्ट छोड़ दिया, जिससे निर्माताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
- इसके बाद इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने मामला FWICE को भेजा और फेडरेशन ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया।
- अब FWICE ने अपना नॉन-कोऑपरेशन आदेश वापस ले लिया है।
- FWICE के मुताबिक IMPAA, Producer Guild of India और CINTAA जैसी संस्थाओं ने फेडरेशन से अनुरोध किया कि इंडस्ट्री के व्यापक हितों को देखते हुए इस आदेश को वापस लिया जाए। इसके बाद इसे वापस ले लिया गया।
- फेडरेशन ने साफ कर दिया है कि असहयोग निर्देश वापस लेने का फैसला इंडस्ट्री संगठनों के अनुरोध पर लिया गया है, न कि किसी कानूनी दबाव के कारण।
- FWICE का कहना है कि रणवीर के लीगल नोटिस का विधिवत जवाब दिया जाएगा और संगठन अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करेगा।
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ranveersingh
रणवीर के लीगल नोटिस का जवाब देगा FWICE
इसी बीच रणवीर सिंह ने भी FWICE के खिलाफ कानूनी कदम उठाया। अभिनेता की ओर से फेडरेशन को एक लीगल नोटिस भेजा गया है। FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें रणवीर सिंह की तरफ से नोटिस प्राप्त हुआ है।
हालांकि, फेडरेशन ने साफ कर दिया है कि असहयोग निर्देश वापस लेने का फैसला इंडस्ट्री संगठनों के अनुरोध पर लिया गया है, किसी कानूनी दबाव के कारण नहीं। FWICE ने स्पष्ट किया कि अभिनेता के लीगल नोटिस का विधिवत जवाब दिया जाएगा और संगठन अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करेगा।
दूसरी ओर इंडस्ट्री में यह फैसला रणवीर सिंह के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि इससे उनके मौजूदा और आगामी फिल्म प्रोजेक्ट्स पर मंडरा रहा संकट फिलहाल टल गया है।