सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   varun dhawan went to temple in shorts users do not like in trolled hai jawani toh ishq hona hai actor

Viral Video: मंदिर पहुंचे वरुण धवन, यूजर्स को नहीं पसंद आया उनका ये स्टाइल; अभिनेता को किया ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 03 Jun 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Varun Dhawan Viral Video: अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के कलाकार वरुण धवन अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में आ गए हैं। यूजर्स को उनका स्टाइल नहीं पसंद आया है। ऐसे में उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

varun dhawan went to temple in shorts users do not like in trolled hai jawani toh ishq hona hai actor
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स नाराज हो गए हैं। वीडियो को लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है।
Trending Videos

वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि वरुण धवन मुंबई के एक मंदिर में पहुंचे हैं। अभिनेता बनियान और नेकर पहनकर मंदिर पहुंचे। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया है। मंदिर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से नमस्ते किया और प्रसाद बांटा। इस बीच यूजर्स को वरुण धवन के कपड़ों का चुनाव अच्छा नहीं लगा। कई यूजर्स ने उनके कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स को नहीं पसंद आया वरुण का स्टाइल
वरुण धवन के वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा 'प्रभु, शर्ट तो पहन लेते, कुछ तो ढंग का पहन लेते। तुम मंदिर सिर्फ दिखाने के लिए आए हो? जबरदस्ती क्यों आते हो यार?' एक और यूजर ने लिखा 'कम से कम आप मंदिर के लिए सही कपड़े तो पहन सकते थे।' एक दूसरे यूजर ने कहा 'बनियान और चड्ढा पहन कर मंदिर जा रहा है।' एक और यूजर ने कहा 'आम आदमी को शॉर्ट्स में इजाजत नहीं है। सेलेब्स को है।' 


विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
वरुण धवन की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज होने वाली है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मनीष पॉल भी अहम किरदारों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed