सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Obsession The great grand superhero drishyam 3 box office collection on Tuesday

पांचवें दिन 'ऑब्सेशन' ने डराया, 100 करोड़ पार हुई 'दृश्यम 3'; बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों का क्या हुआ हाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 03 Jun 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Box Office Collection: भारत में बॉलीवुड फिल्मों पर हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' भारी पड़ रही है। साउथ की फिल्में भी अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार का दिन सभी फिल्मों के लिए काफी हलचल भरा रहा।

Obsession The great grand superhero drishyam 3 box office collection on Tuesday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिनेमाघरों में कई बॉलीवुड फिल्में लगी हैं। इनमें ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’, 'चांद मेरा दिल' और 'पति पत्नी और वो दो' शामिल हैं। इन सभी फिल्मों पर हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' भारी पड़ रही है। साउथ की फिल्म 'दृश्यम' का कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा हो गया है। वहीं 'करुप्पु' 200 करोड़ क्लब के करीब है। आइए जानते हैं मंगलवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos

Obsession The great grand superhero drishyam 3 box office collection on Tuesday
फिल्म 'ऑब्सेशन' का सीन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑब्सेशन
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' को भारतीय दर्शक प्यार दे रहे हैं। पांचवें दिन इसने 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इस फिल्म ने भारत में दो करोड़ रुपये कमाए थे। पांच दिनों में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 12.50 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में यह फिल्म 29 मई को रिलीज हुई थी। दुनियाभर में यह 15 मई को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Obsession The great grand superhero drishyam 3 box office collection on Tuesday
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' - फोटो : सोशल मीडिया
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो
जैकी श्रॉफ की अदाकारी वाली फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ शुरू से बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रही है। वीकएंड के बाद इस फिल्म की कमाई बहुत घट गई है। मंगलवार को इसने सिर्फ 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने 13 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। पांच दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.54 करोड़ रुपये हो गया है।

'सुष्मिता को लगा मैं मजाक कर रहा हूं…', चार साल पुरानी वायरल पोस्ट पर क्या बोले ललित मोदी?

विज्ञापन

Obsession The great grand superhero drishyam 3 box office collection on Tuesday
चांद मेरा दिल - फोटो : सोशल मीडिया
चांद मेरा दिल
लक्ष्य और अनन्या पांडे की अदाकारी वाली फिल्म 'चांद मेरा दिल' का कलेक्शन भी काफी घट गया है। दूसरे मंगलवार को इसने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने एक करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.30 करोड़ रुपये हो गया है। सिनेमाघरों में यह फिल्म 22 मई को रिलीज हुई थी।

Obsession The great grand superhero drishyam 3 box office collection on Tuesday
पति पत्नी और वो दो - फोटो : सोशल मीडिया
पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' भी बॉक्स ऑफिस पर अब सुस्त हो गई है। तीसरे मंगलवार को इसने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को 80 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 48.75 करोड़ रुपये हो गया है।

Obsession The great grand superhero drishyam 3 box office collection on Tuesday
दृश्यम 3 ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दृश्यम 3
मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरे वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट आई है। दूसरे मंगलवार को इसने 1.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने 2.20 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 100.45 करोड़ रुपये हो गया है।

Obsession The great grand superhero drishyam 3 box office collection on Tuesday
करुप्पु - फोटो : सोशल मीडिया
करुप्पु
सूर्या की अदाकारी वाली फिल्म 'करुप्पु' की कमाई तीसरे वीकएंड के बाद घटी है। तीसरे मंगलवार को इसने 2.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने 2.40 करोड़ रुपये कमाए थे। 19 दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 186.90 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म 14 मई को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed