सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh file case against film body a week after ban amid Don 3 Controversy

Ranveer Singh: 'डॉन 3' विवाद में आया नया मोड़! फिल्म संस्था FWICE के खिलाफ अदालत पहुंचे रणवीर सिंह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 03 Jun 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Don 3 Controversy: रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' को लेकर FWICE के 'असहयोग निर्देश' के बाद उसे एक कानूनी नोटिस भेजा है। इस कदम से एक्सेल एंटरटेनमेंट से जुड़ा विवाद और गहरा गया है। 

Ranveer Singh file case against film body a week after ban amid Don 3 Controversy
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह और 'डॉन 3' के बीच का विवाद अभी थमा नहीं है। इस मामले में एक नया मोड़ आया है। अब रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाल ही में FWICE ने रणवीर के खिलाफ सहयोग ना करने के लिए नोटिस जारी किया था। FWICE ने 'डॉन 3' को लेकर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के साथ चल रहे विवाद के बीच, रणवीर पर एक तरह का बैन लगाने की घोषणा की थी।
Trending Videos

Ranveer Singh file case against film body a week after ban amid Don 3 Controversy
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच क्या सुलझ गया 'डॉन 3' का विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा FWICE
FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि फेडरेशन को 'धुरंधर' स्टार की तरफ से एक लीगल नोटिस मिला है। अब उन्होंने एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने का फैसला किया है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आज में मुंबई में होनी है।
हालांकि नोटिस में क्या लिखा है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म संस्था इस मीडिया ब्रीफिंग में रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच बढ़ते विवाद पर बात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh file case against film body a week after ban amid Don 3 Controversy
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
FWICE ने जारी किया नोटिस
फरहान अख्तर ने इस साल की शुरुआत में रणवीर के खिलाफ FWICE से शिकायत की थी। इसके बाद FWICE ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया था। मीडिया को दिए अपने आधिकारिक बयान में, फेडरेशन ने संकेत दिया कि सिंह का रवैया सही नहीं था और कई बार कोशिश करने के बावजूद उन्होंने इस मामले पर बात करने से इनकार कर दिया।

Dhurandhar: 'धुरंधर' के लिए रणवीर सिंह ने नहीं ली मोटी फीस, खेला ऐसा दांव कि 3000 करोड़ में बने हिस्सेदार

विज्ञापन

रणवीर सिंह ने दिया जवाब
सिंह ने उसी दिन एक बयान जारी कर FWICE के इस निर्देश पर कहा कि वह इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई बात नहीं करेंगे। एक्टर की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और 'डॉन' फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का बहुत सम्मान करते हैं। 'डॉन 3' से जुड़े मामलों पर उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधे रखने का फैसला किया। उनका मानना है कि पेशेवर बातचीत और निजी रिश्तों को आपसी सम्मान के साथ ही सुलझाना सबसे बेहतर होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed