सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   King Charles knighted Idris Elba in an ceremony actor received the honour of knighthood for services to young

अभिनेता इदरीस एल्बा को मिला 'नाइटहुड' का सम्मान, किंग चार्ल्स ने कंधों पर रखी तलवार, एक्टर ने सोशल मीडिया पर

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 03 Jun 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

King Charles knighted Idris Elba: विंडसर कैसल लंदन में हुए समारोह में अभिनेता इदरीस एल्बा को नाइटहुड का सम्मान मिला। इन खास पलों को एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके साथ ही सम्मान के लिए शुक्रिया कहा। 

King Charles knighted Idris Elba in an ceremony actor received the honour of knighthood for services to young
किंग चार्ल्स, इदरीस एल्बा - फोटो : इंस्टाग्राम -@theroyalfamily
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता  इदरीस एल्बा को 'नाइटहुड' की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह समारोह विंडसर कैसल लंदन में 2 जून को आयोजित हुआ था। इस खास मौके पर एल्बा के अलावा कई हस्तियों को भी सम्मानित किया। इनमें जेन टोरविल, क्रिस्टोफर डीन, मीरा स्याल भी शामिल थीं। 
Trending Videos


सेवाओं के लिए किए गए सम्मानित 
'हाइजैक' स्टार  इदरीस एल्बा को किंग चार्ल्स  ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की। लंदन में समारोह में राजा चार्ल्स ने  कार्यकर्ता, संगीतकार, और अभिनेताओं को नाइट की उपाधि से सम्मानित किया। इसी मौके पर एड्रिस को युवाओं के लिए उनके द्वारा दी गई सेवाओं के लिए 'नाइटहुड' इस सम्मान से नवाजा गया। इसके बाद एड्रिस एल्बा ने सोशल मीडिया पर राजपरिवार के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'हम इसके लिए आभारी हैं। हमारा काम इसी तरह चलता रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कंधो पर शाही तलवार का स्पर्श 
ब्रिटेन के शाही परिवार के राजा चार्ल्स ने इस समारोह में जब  इदरीस एल्बा को सम्मानित किया। तब वह शाही परिवार के सम्मान में घुटनों पर बैठ गए। इसके बाद राजा चार्ल्स ने उनके कंधों पर उनकी तलवार पर स्पर्श करके उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इन खूबसूरत पलों की तस्वीर राजपरिवार ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'विंडसर कैसल में राजा द्वारा आयोजित आज के सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले सभी लोगों को बधाई।'
 

King Charles knighted Idris Elba in an ceremony actor received the honour of knighthood for services to young
किंग चार्ल्स, इदरीस एल्बा - फोटो : इंस्टाग्राम -@theroyalfamily
किंग चार्ल्स से एल्बा की दूसरी मुलाकात
अभिनेता इदरीस एल्बा और किंग चार्ल्स की यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले वह किंग ट्रस्ट के साथ अपने काम के सिलसिले में बकिंघम पैलेस में एक गार्डन पार्टी में भी शामिल हुए थे। एक्टर ने कला के क्षेत्र में 18 साल की उम्र में की थी। जिसके लिए उन्हें किंग ट्रस्ट ने मदद की थी। एक मीडिया हाउस से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उनके लिए  युवाओं और उनकी समस्याओं के लिए आवाज उठाने के लिए सम्मानित होना बड़ी बात है। 
 
विज्ञापन

King Charles knighted Idris Elba in an ceremony actor received the honour of knighthood for services to young
समारोह में किंग द्वारा सम्मानित हस्तियां - फोटो : इंस्टाग्राम -@theroyalfamily
इदरीस एल्बा के साथ यह हस्तियां भी सम्मानित 
एक्टर  इदरीस एल्बा के साथ जेन टोरविल और क्रिस्टोफर डीन के डेमहुड और नाइटहुड से सम्मानित किया गया, अभिनेत्री और लेखिका मीरा स्याल को डेमहुड से नवाजा गया। इंटरटेंनर पॉल इलियट को एमबीई (ब्रिटिश साम्राज्य के सबसे उत्कृष्ट आदेश के सदस्य) का सम्मान मिला। बेट्टी ब्राउन को न्याय के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए ओबीई (ब्रिटिश साम्राज्य के सबसे उत्कृष्ट आदेश के अधिकारी) से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed