सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   r madhvan birthday celebration featuring Nayanthara Trisha Krishnan on cruise photo shared by Vignesh Shivan

Madhavan: विग्नेश शिवन ने माधवन को दी 56वें जन्मदिन की बधाई, क्रूज पर साउथ की इन दो हसीनाओं के साथ दिखे एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 02 Jun 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Vignesh Shivan posted cruise Photos Of Madhavan: निर्देशक विग्नेश शिवन ने एक्टर आर माधवान को खास अंदाज में बर्थ डे विश किया। उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसमें माधवन के साथ साउथ स्टार्स भी ट्रिप एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं।

r madhvan birthday celebration featuring Nayanthara Trisha Krishnan on cruise photo shared by Vignesh Shivan
आर माधवन, सरिता, विग्नेश शिवन, नयनतारा, तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम -@wikkiofficial
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता आर माधवान ने बीते एक जून को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर फिल्मी हस्तियों और फैंस दोनों ने ही माधवन को बर्थडे विश किया। निर्देशक विग्नेश शिवन ने भी एक्टर के साथ सोशल मीडिया पर एक थ्रो बैक फोटो पोस्ट की। इसे शेयर करते हुए उन्हाेंने माधवन को जन्मदिन की बधाई दी। 


दुबई में लग्जरी क्रूज पर पार्टी
माधवन के जन्मदिन पर निर्देशक विग्नेश ने थ्रो बैक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। फोटो दुबई के एक लग्जरी क्रूज की है। इसमें क्रूज पर माधवन, उनकी पत्नी सरिता, अभिनेत्री नयनतारा और तृषा कृष्णन भी साथ नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए विग्नेश शिवन ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लिखा, 'एक बुद्धिमान, प्रतिभाशाली, बहुमुखी प्रतिभा के धनी, विद्वान, आकर्षक, प्रेरणादायक और एक बहुत ही अच्छे इंसान को जन्मदिन मुबारक - यह साल आपको सफलता और खुशियां दे।'
विज्ञापन

r madhvan birthday celebration featuring Nayanthara Trisha Krishnan on cruise photo shared by Vignesh Shivan
नयनतारा, तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
जनवरी में दुबई ट्रिप पर गए थे साउथ स्टार्स 
निर्देशक विग्नेश शिवन के पोस्ट शेयर करते ही इस पर माधवन के फैंस ने भी उन्हें बर्थडे विश किया। यह तस्वीर दुबई ट्रिप की है। ऐसी ही एक तस्वीर जनवरी 2026 में नयनतारा और तृषा कृष्णन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। 

r madhvan birthday celebration featuring Nayanthara Trisha Krishnan on cruise photo shared by Vignesh Shivan
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो आर माधवन पिछले साल ‘केसरी 2’, ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। वहीं 2026 में उन्होंने ‘धुरंधर 2’ में अजय सान्याल का किरदार दोबारा निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed