राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' और वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के अलावा बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' भी इन दिनों सिनेमाघरों में लगातार कमाई कर रही है। जानिए इन तीनों में से किस फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है।
'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' में किसके लिए शुभ रहा सोमवार, जानें 'बंदर' का भी केलक्शन
Box Office Collection: साउथ फिल्म 'पेद्दी' और बॉलीवुड फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' बाकी फिल्मों के साथ इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। जानें आज इन दोनों फिल्मों ने सोमवार को कितने का केलक्शन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पेद्दी' का अब तक का कलेक्शन
- 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी
- राम चरण की इस फिल्म की रिलीज को आज पूरे 12 दिन हो गए हैं
- पहले दिन इस फिल्म ने 51 लाख रुपये की कमाई की थी
- पहले हफ्ते में इस फिल्म ने कुल 193.55 करोड़ रुपये की कमाई की
- 9वें दिन फिल्म ने 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- 10वें दिन फिल्म ने 8.10 करोड़ रुपये की कमाई की
- 11वें दिन फिल्म ने 9.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया
- वहीं आज 12वें दिन दूसरे सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
'पेद्दी' का 12वें दिन का कलेक्शन
स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म ने दूसरे सोमवार 12वें दिन 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 220.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
'है जवानी तो इश्क होना है' का अब तक का कलेक्शन
- 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज को आज पूरे 11 दिन हो चुके हैं
- वरुण धवन की इस फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की
- पहले हफ्ते में इस फिल्म ने कुल 37.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- 8वें दिन दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की
- 9वें दिन दूसरे शनिवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया
- 10वें दिन दूसरे रविवार कोफिल्म ने 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- वहीं अब 11वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
'है जवानी तो इश्क होना है' का 11वें दिन का कलेक्शन
डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने आज 11वें दिन दूसरे सोमवार को 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने बॉकस ऑफिस पर अब तक कुल 46.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जो राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' के मुकाबले काफी कम है।