सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tuesday Box Office Report: Main vaapas aaunga bharat bhhagya viddhaata peddi haunted 3d collection and Earning

Box Office: दोनों हाथ से नोट बटोर रही 'पेद्दी'; 'भारत भाग्य विधाता' पर भारी 'मैं वापस आऊंगा'; जानिए कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 17 Jun 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Tuesday Box Office Report: सिनेमाघरों में कई रोमांचक फिल्में लगी हुई हैं। एक्शन से लेकर रोमांटिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इन सभी फिल्मों ने बीते दिन कैसा कलेक्शन जुटाया? जानिए

Tuesday Box Office Report: Main vaapas aaunga bharat bhhagya viddhaata peddi haunted 3d collection and Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की 'पेद्दी' का जलवा कायम है। यह फिल्म 250 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। इसके अलावा 'मैं वापस आऊंगा' को भी ठीकठाक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई पर असर पड़ता दिखा है। इसके अलावा लगी और बाकी फिल्मों ने मंगलवार को कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए

Tuesday Box Office Report: Main vaapas aaunga bharat bhhagya viddhaata peddi haunted 3d collection and Earning
'मैं वापस आऊंगा'  - फोटो : इंस्टाग्राम

मैं वापस आऊंगा
इस फिल्म की रिलीज को कल पांचवां दिन था। वीकएंड में इसने अच्छी कमाई की थी। सोमवार से कमाई में गिरावट आई, मगर वीकडेज के हिसाब से देखा जाए तो यह फिल्म ठीकठाक स्थिति में है। बीते दिन मंगलवार को इसने 1.65 करोड़ रुपये कमाए। यह कलेक्शन चौथे दिन की कमाई से ज्यादा था। बता दें कि सोमवार को चौथे दिन इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 8.30 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शारवरी अहम भूमिाकओं में हैं। इम्तियाज अली ने फिल्म का निर्देशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tuesday Box Office Report: Main vaapas aaunga bharat bhhagya viddhaata peddi haunted 3d collection and Earning
भारत भाग्य विधाता - फोटो : Instagram @Kangana Ranaut

'भारत भाग्य विधाता'
कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' तारीफों के बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाने में कामयाब नहीं दिख रही है। यह फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के साथ 12 जून को रिलीज हुई थी। कल मंगलवार को पांचवें दिन इसका कलेक्शन 65 लाख रुपये रहा। इससे एक दिन पहले मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने इतना की कारोबार किया था।

  • कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 26/11 हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 
  • ओपनिंग डे पर इसने एक करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • दूसरे दिन शनिवार को कमाई 1.45 करोड़ रुपये रही थी। 
  • रविवार का कलेक्शन 1.80 करोड़ रुपये रहा। 
  • कल मंगलवार तक इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 5.55 करोड़ रुपये हो चुका है।
     
विज्ञापन

Tuesday Box Office Report: Main vaapas aaunga bharat bhhagya viddhaata peddi haunted 3d collection and Earning
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' - फोटो : इंस्टाग्राम

गवर्नर
मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'गवर्नर' ने भी 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी है। हालांकि, कमाई में यह कमजोर पड़ती दिख रही है। चिन्मय मांडलेकर निर्देशित फिल्म ने कल पांचवें दिन सिर्फ 46 लाख रुपये कमाए थे। इससे एक दिन पहले सोमवार को कलेक्शन 50 लाख रुपये रहा था। पांच दिनों में इसकी नेट कमाई 4.41 करोड़ रुपये हो पाई है।

Tuesday Box Office Report: Main vaapas aaunga bharat bhhagya viddhaata peddi haunted 3d collection and Earning
'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : X

हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट
'मैं वापस आऊंगा', 'गवर्नर' और 'भारत भाग्य विधाता' के अलावा 12 जून को 'हॉन्टेड 3डी' ने भी दस्तक दी थी। दिलचस्प बात यह है कि तीनों फिल्मों के मुकाबले यह हॉरर फिल्म मजबूत स्थिति में हैं। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, कल मंगलवार को पांचवें दिन इसका कलेक्शन दो करोड़ रुपये रहा। वहीं, इससे एक दिन पूर्व सोमवार को भी कमाई इतनी ही रही थी। फिल्म का टोटल कलेक्शन 13.35 करोड़ रुपये हो चुका है।

Tuesday Box Office Report: Main vaapas aaunga bharat bhhagya viddhaata peddi haunted 3d collection and Earning
पेद्दी - फोटो : एक्स

पेद्दी
राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। वीकएंड में शानदार कमाई के बाद वीकडेज में भी खूब नोट बटोर रही है। यह जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, जल्द ही 250 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। कल मंगलवार को 13वें दिन इसका कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये रहा। इससे एक दिन पहले सोमवार को कमाई 4.10 करोड़ रुपये रही थी। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 223.55 करोड़ रुपये हो चुका है। 

Tuesday Box Office Report: Main vaapas aaunga bharat bhhagya viddhaata peddi haunted 3d collection and Earning
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : सोशल मीडिया

है जवानी तो इश्क होना है
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' भी सिनेमाघरों में सजी हुई है। यह फिल्म 05 जून को रिलीज हुई थी। अभी यह 50 करोड़ क्लब का हिस्सा भी नहीं बन पाई है। कल मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म की टोटल कमाई 47.50 करोड़ रुपये हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed