{"_id":"6adbb2dbb62e0615790977ca","slug":"chants-celebrating-the-birth-of-lord-ram-resonate-at-the-ramlila-in-morsinghi-bilaspur-news-c-92-1-bpr1004-170499-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मोरसिंघी की रामलीला में गूंजे श्रीराम जन्मोत्सव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मोरसिंघी की रामलीला में गूंजे श्रीराम जन्मोत्सव के जयकारे
विज्ञापन
चारों राजकुमारों के जन्म और विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के प्रसंगों का किया मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत मोरसिंघी में आयोजित रामलीला की तीसरी संध्या भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के जयकारों से गूंज उठी। कलाकारों ने चारों राजकुमारों के जन्म और महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मोरसिंघी के उपप्रधान रमेश गर्ग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
रामलीला मंडल के प्रधान राहुल चौहान, निदेशक सुनील चौहान और महासचिव कर्म सिंह चौहान ने मुख्यातिथि को भगवान श्रीराम का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। रामलीला की शुरुआत राजा दशरथ के महल में चारों राजकुमारों के जन्म के दृश्य से हुई। रानी कौशल्या के घर भगवान श्रीराम, कैकेयी के घर भरत और सुमित्रा के घर लक्ष्मण व शत्रुघ्न के जन्म का मंचन किया गया। राजकुमारों के जन्म की खुशी में महल में उत्सव मनाया गया, पटाखे चलाए गए और मिठाइयां बांटी गईं।
इस दौरान महिला मंडल डिहर की महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। श्रीराम जन्मोत्सव के प्रसंग पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। इसके बाद महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षसों द्वारा विघ्न डालने और भगवान श्रीराम व लक्ष्मण के यज्ञ की रक्षा करने के प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने इन दृश्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने धार्मिक आस्था और भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विशाल शर्मा, सोहनलाल, अच्छर पाल, शिवम शर्मा, अनुराग, कशिश, अनुप जलोटा, आदित्य, कार्तिक वशिष्ठ, दीक्षांत वशिष्ठ, अजय वशिष्ठ, विशाल वशिष्ठ, अंकुश, जतिन, शुभम चौहान, मनीष चौहान, संजय कुमार, अजय जसवाल, दीपक, रिशु चौहान, शशिपाल, रिंकू शर्मा, रुद्र शर्मा, संगीत बत्तख, पवन मेहता, राज पटियाल और रिशु सहित अनेक लोग मौजूद रहे।