{"_id":"6aa842186e834d740604b704","slug":"demand-for-a-permanent-policy-for-rks-employees-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167689-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आरकेएस कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आरकेएस कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी जी ब्लॉक में चतुर्थ श्रेणी और रोगी कल्याण समिति कर्मचारियों की बैठक में उठे कई मुद्दे
20 साल से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। ब्लॉक श्री नयना देवी जी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के कर्मचारियों की मासिक बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जनाली में हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा की गई। लंबे समय से सेवाएं दे रहे आरकेएस कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
कर्मचारियों ने कहा कि आरकेएस के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में कई कर्मचारी करीब 20 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। इतने लंबे सेवाकाल के बावजूद उनके भविष्य को लेकर कोई स्थायी नीति नहीं बनाई गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि 20 वर्ष से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए जल्द नीति बनाई जाए, ताकि उन्हें नौकरी की सुरक्षा मिल सके।
बैठक में 10 से 12 वर्ष से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का मुद्दा भी उठाया गया। कर्मचारियों ने कहा कि एक दशक से अधिक समय से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। ऐसे कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाने के लिए नीति तैयार करने की मांग की गई।
विज्ञापन
आरकेएस कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020-21 में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ आपात परिस्थितियों में सेवाएं दी थीं। उस समय स्वास्थ्य संस्थानों पर काम का दबाव काफी बढ़ गया था। कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और महामारी के बाद भी लगातार सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनके लंबे सेवाकाल और योगदान को देखते हुए सरकार को उनके हित में ठोस निर्णय लेना चाहिए।
बैठक में कहा गया कि कर्मचारियों की मांगों को लंबे समय से सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मामले पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थायी नीति बनने से कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा मिलेगी और भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता दूर होगी।
बैठक में प्रधान रमेश कुमार, उपप्रधान कमली देवी, मुख्य सचिव कर्मचंद, कोषाध्यक्ष नीलम शर्मा, सलाहकार चुनी लाल, उपसलाहकार रणजीत, प्रेस सचिव गुड्डू राम, सदस्य परमजीत, सुषमा देवी, बिन्द्रा देवी, संतोष कुमारी, जसवीर कौर, सुनीता देवी और अजय कुमार मौजूद रहे।